jhankar
ब्रेकिंग
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा

महीनों बाद साथ दिखे ट्रम्प और मस्क, सुलह की अटकलें हुईं तेज

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और अरबपति इलॉन मस्क महीनों के विवाद के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से एक साथ नजर आए। यह मुलाकात एरिजोना के ग्लेनडेल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां हजारों लोग दक्षिणपंथी एक्टिविस्ट चार्ली कर्क को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस मौके पर ट्रम्प और मस्क ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और बातचीत की, जिससे दोनों के बीच सुलह की अटकलें तेज हो गई हैं।

- Install Android App -

मस्क ने ट्रम्प के राष्ट्रपति चुनाव में 270 मिलियन डॉलर से अधिक का चंदा दिया था और इसके बाद वे उनके सलाहकार भी बने। ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल में मस्क ने डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (डीओजीई) का नेतृत्व किया, जिसके तहत बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियां खत्म की गई थीं। हालांकि, समय के साथ दोनों के रिश्ते तनावपूर्ण भी हो गए। मई में मस्क ने ट्रम्प के टैक्स और खर्च बिल को “पागलपन और विनाशकारी” बताया। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ।

मस्क ने ट्रम्प पर एप्स्टीन फाइल्स में नाम आने का भी आरोप लगाया था। वहीं, जुलाई में ट्रम्प ने कहा था कि वे मस्क को देश से बाहर भेजने पर विचार कर सकते हैं। इस बढ़ते तनाव के बीच मस्क ने अपनी अलग अमेरिका फर्स्ट पार्टी बनाने का ऐलान भी किया था। बहरहाल महीनों की दूरियों और विवादों के बाद यह मुलाकात दोनों नेताओं के बीच रिश्तों में संभावित सुधार का संकेत मानी जा रही है।