jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

इजराइल ने किया लेबनान पर हमला, 5 की मौत, चार अमेरिकी नागरिक भी शामिल

गाजा। इजराइल ने गाजा को तबाह करने के बाद अब दक्षिण लेबनान के बिंत जुबैल शहर में हवाई हमला किया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। इस हमले ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी है, क्योंकि मरने वालों में चार अमेरिकी नागरिक हैं, जिसमें एक पिता और उसके तीन बच्चे भी शामिल हैं। इस घटना के बाद अब ट्रंप सख्त कदम उठा सकते हैं। लेबनान सरकार ने इस घटना को ‘नरसंहार’ करार दिया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कड़े शब्दों में निंदा करने की अपील की है।

- Install Android App -

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इजराइली सेना ने दावा किया कि हमला हिजबुल्लाह के एक ऑपरेटर को निशाना बनाकर किया गया था, लेकिन उसने स्वीकार किया कि इसमें ‘निर्दोष नागरिक’ भी मारे गए हैं। सेना ने कहा कि आईडीएफ निर्दोष लोगों को नुकसान पहुंचाने पर खेद जताता है और नुकसान को न्यूनतम करने की पूरी कोशिश करता है। रिपोर्ट के मुताबिक लेबनान के विदेश मंत्री यूसुफ राजी ने कहा कि हमले में मारे गए अमेरिकी नागरिकों की मां गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। रिपोर्ट में लेबनान मीडिया के हवाले से बताया गया है कि एक ड्रोन ने बाइक और मर्सिडीज कार पर दो मिसाइलें दागीं। कार में सवार परिवार के पिता और तीन बच्चे मारे गए, जबकि बाइक सवार संदिग्ध भी मारा गया।

लेबनान के पीएम नवाफ सलाम ने इस घटना को दक्षिण लौट रहे ग्रामीणों के खिलाफ ‘डराने का संदेश’ बताया और इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन करार दिया है। वहीं, राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने न्यूयॉर्क से संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील करते हैं कि वे इन इजराइल को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करें। हमारे बच्चों के खून पर कोई शांति नहीं हो सकती। बच्चों की मौत पर यूनिसेफ ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। संगठन ने कहा कि हम तीन बच्चों की मौत से स्तब्ध और आक्रोशित हैं। किसी भी संघर्ष में बच्चों को अपनी जान की कीमत नहीं चुकानी चाहिए। यह शत्रुता तुरंत बंद होनी चाहिए।