jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

जबलपुर:*दुर्गा पंडाल में करंट की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत*

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जबलपुर।शहर  के बरगी हिल्स पीएचई कॉलोनी के पास बीती रात दुर्गा पंडाल में हुए हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। मृत बच्चों की पहचान 8 वर्षीय आयुष झारिया और 10 वर्षीय वेद श्रीवास के रूप में हुई है। दोनों बच्चे अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे और दोनों की बड़ी बहनें हैं।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पंडाल की लाइटिंग व्यवस्था में कई खामियां पाई गई हैं। झांकी में माता की पूजा का जिम्मा संभालने वाले पुजारी मुनीर मिश्रा ने बताया कि आरती के बाद 8 से 10 बच्चे सड़क किनारे खेल रहे थे। इस दौरान आयुष और वेद डिवाइडर के पास पहुंच गए और लोहे के खंभे को छूते ही करंट की चपेट में आ गए।

*पुलिस जांच में लापरवाही उजागर*

पुलिस जांच में विद्युत साज-सज्जा करने वाले व्यक्ति की लापरवाही सामने आई है। पंडाल की लाइटिंग व्यवस्था में कई खामियां पाई गईं, जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस पता लगा रही है कि पंडाल में लाइट कनेक्शन वैध थे या अवैध। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

*मृतकों का अंतिम संस्कार*

दोनों बच्चों का शव आज मेडिकल कॉलेज में पोस्ट मार्टम होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंपे थे। इसके बाद तिलवारा घाट मुक्तिधाम पर दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया। दोनों बच्चों को परिजनों और परिचितों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

मंत्री ने दिए जांच के आदेश

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कलेक्टर को इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्टर ने घटना की जांच के लिए एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय दल गठित किया है। जांच दल को तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।