देवास में चोर की अनोखी हरकत
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 देवास। जिले के उदयनगर में स्थित सामुदायिक कल्याण केंद्र छात्रावास में बुधवार रात एक चोर ने वारदात को अंजाम दिया। चोरी के दौरान चोर ने हॉस्टल से गैस सिलेंडर, एलईडी टीवी, पीतल के बर्तन और मोबाइल फोन जैसे सामान चुरा लिए। चोरी की यह घटना तब हुई जब हॉस्टल में स्टाफ और छात्र सो रहे थे।
चोर का हैरान करने वाला मैसेज
चोरी करने के बाद चोर ने हॉस्टल की दीवार पर एक अनोखा संदेश लिखा
– मैसेज: “मैं चोर, राम-राम”
– अगली चोरी: “इसका दूसरा पार्ट 2028 में”
यह मैसेज पढ़कर सभी हैरान हैं और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोगों ने इस पर तरह-तरह के कमेंट किए हैं।
चोरी की घटना
सामुदायिक कल्याण केंद्र छात्रावास में बुधवार रातचोरी हुए सामान की कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही।
पुलिस की जांच मे बात सामने आई चोर पाइप से चढ़कर हॉस्टल में घुसा चोर ने वहां पंचायत और स्कूल का ताला तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका
पुलिस की कार्रवाई
आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस चोर का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हॉस्टल अधीक्षक का बयान
छात्रावास के अधीक्षक दशरथ मुकाती ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस घटना में एक से ज्यादा अपराधी शामिल थे।

