jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया/खेड़ीनीमा : शिक्षा की लंबी पारी के बाद सेवानिवृत्ति, सहायक शिक्षक दरियाव सिंह चौहान का हुआ सम... पेंशन फाइल रोकना पड़ेगा भारी, हर स्तर पर तय हुई डेडलाइन प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये जिला मुख्यालय पर बुधवार को लगेगा जैविक बाजार दुकानों के आगे सामान रख अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई पीएम स्वनिधि योजना के तहत व्यवसाय बढ़ाने को मिल रहा 50 हजार तक का ऋण 8 हजार से अधिक हितग्राही उठा चु... हरदा में ग्रामीण विकास और सरकारी योजनाओं की पड़ताल करेगा भोपाल मेनिट का अध्ययन दल बारिश के दौरान गर्भवती महिलाओं और बीमार नवजातों के लिए वैकल्पिक परिवहन की होगी व्यवस्था कन्या छात्रावास में विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु दिवस का हुआ आयोजन कौशांबी में पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका, कई मकान ध्वस्त - रेस्क्यू जारी

शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। सप्ताह के दूसरे ही कारोबारी दिन दुनिया भर से मिले अच्छे संकेतों के बाद भी बिकवाली हावी होने से बाजार नीचे आया। दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स अंत में 97.32 अंक नीचे आकर 80,267.62 और 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 23.80 अंक टूटकर 24,611.10 पर बंद हुआ। आज बैंकिंग के अलावा निफ्टी ऑटो , निफ्टी मेटल , निफ्टी कमोडिटी और निफ्टी पीएसई के शेयरों में तेजी रही जबकि निफ्टी आईटी , निफ्टी फार्मा , निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी मीडिया गिरावट के साथ बंद हुए। आज कारोबार के दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मिलाजुला कारोबार हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 3.85 अंक की हल्की गिरावट के साथ 56,529.30 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 14.10 अंक की बढ़त के साथ 17,562.75 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में टाटा मोटर्स, बीईएल, बजाज फाइनेंस, एचयूएल, एमएंडएम, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, एसबीआई, मारुति सुजुकी, कोटक महिंद्रा बैंक और इन्फोसिस के शेयरों में तेजी रही जबकि आईटीसी, भारती एयरटेल, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, टाइटन, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, टीसीएस, टाटा स्टील, पावर ग्रिड और एचसीएल टेक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट रही। आज मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था। इसका कारण निवेशकों का सतर्क रुख रहा।

- Install Android App -

इससे पहले आज सुबह बाजार शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। वहीं निफ्टी 50 भी 57.05 अंक बढ़कर 24,691.95 के स्तर पर शुरू हुआ। एशिया-प्रशांत क्षेत्र के बाजारों में सुबह का कारोबार मिला-जुला रहा। निवेशक ऑस्ट्रेलिया रिजर्व बैंक के ब्याज दर निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। टेक-हैवी नेस्डेक कम्पो‎जिट 0.48 फीसदी बढ़ा, एसएंडपी 500 0.26 और डाओ जोंस 0.15 फीसदी से ज्यादा बंद हुए।