jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

नई काइलक ने बिक्री में बड़ी उपलब्धि हासिल की

नईदिल्ली। कार निर्माता कंपनी स्कोडा की नई काइलक ने बिक्री में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इस कार ने अपने सभी मॉडल को पीछे छोड़ते हुए बिक्री के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। साल 2024 के अंत में लॉन्च होने के बाद से काइलक की 30,000 यूनिट बेची गईं, जबकि जनवरी 2025 से अगस्त 2025 के बीच कुल 46,000 कारों की बिक्री दर्ज की गई। इस दौरान काइलक का मार्केट शेयर 65 प्रतिशत रहा। जीएसटी 2.0 के लागू होने के बाद काइलक 1,19,295 रुपए सस्ती हो गई और इसकी कीमत घटकर 7,54,651 रुपए रह गई। काइलक को स्कोडा के लिए बिक्री बढ़ाने वाला वाहन माना जा रहा है। यह 10 लाख रुपए से कम कीमत वाले सेगमेंट में कंपनी की वापसी का प्रतीक भी है। पिछले दशक में फेबिया के बंद होने के बाद स्कोडा की उपस्थिति इस सेगमेंट में नहीं थी। स्कोडा काइलक के लिए सीएनजी ऑपरेटेड मॉडल पर भी विचार कर रही है और टियर-2 तथा टियर-3 शहरों में इसके विस्तार की संभावनाएं देख रही है। काइलक के विभिन्न ट्रिम विकल्प ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से पेश किए गए हैं। क्लासिक ट्रिम में 16-इंच स्टील व्हील, 6 एयरबैग, ट्रैक्शन कंट्रोल और मैनुअल एसी जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

- Install Android App -

सिग्नेचर ट्रिम में एलॉय व्हील, 5-इंच टचस्क्रीन और यूएसबी टाइप-सी स्लॉट शामिल हैं। सिग्नेचर+ और प्रेस्टीज ट्रिम में 10-इंच टचस्क्रीन, ऑटो एसी, पावर्ड सनरूफ, वेंटिलेटिड सीटें और लेदर अपहोल्स्ट्री जैसी प्रीमियम सुविधाएं दी गई हैं। 7.89 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई इस कार का मुकाबला मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सO और किआ सोनेट जैसी कारों से है। कंपनी के अनुसार, काइलक उन ग्राहकों को भी आकर्षित कर रही है जो छोटी कारों की तलाश में थे, लेकिन पहले कभी स्कोडा को अपने रडार पर नहीं रखते थे।