jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

घंटाघर मुख्य बाजार पेडी घाट पर अधूरा शौचालय – नगर पालिका की लापरवाही से व्यापारी और आमजन परेशान

हरदा:– नगर पालिका परिषद हरदा की गंभीर लापरवाही के कारण घंटाघर मुख्य बाजार, पेडी घाट के पास निर्माणाधीन सार्वजनिक शौचालय आज तक अधूरा पड़ा है। कार्य शुरू हुए 9 माह से अधिक समय हो चुका है, लेकिन ठेकेदार को भुगतान न मिलने के कारण लंबे समय से काम बंद पड़ा हुआ है। कई शिकायतों के बाद भी केवल खानापूर्ति करते हुए एक-दो दिन काम दिखाया गया, किंतु आज तक शौचालय पूर्ण नहीं हो पाया।

समय पर शौचालय न बनने से ग्रामीण अंचलों से आने वाले महिला-पुरुष, बुजुर्गजन एवं व्यापारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

इसी तरह पेडी घाट के समीप बने मंदिरों के आसपास एवं अजनान नदी के घाटों के पास लोग खुले में शौच और स्नान करने को मजबूर हैं। इससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है, मच्छर-मक्खियाँ उत्पन्न हो रही हैं और समीप की बस्तियों में बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

- Install Android App -

नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका परिषद हरदा अमर रोचलानी ने कहा कि—

> “नगर पालिका परिषद अपनी जिम्मेदारी समझने में नाकाम साबित हो रही है। जनता असुविधा और स्वास्थ्य संकट झेल रही है, लेकिन अधिकारी और ठेकेदार गंभीर नहीं हैं।”

15 दिन में शौचालय चालू करें, अन्यथा धरना-प्रदर्शन

कांग्रेस पार्षदों ने चेतावनी दी है कि यदि नगर पालिका परिषद 15 दिनों के भीतर घंटाघर मुख्य बाजार स्थित शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण कर जनता के लिए चालू नहीं करती है, तो कांग्रेस पार्षदगण घंटाघर मुख्य बाजार में बैठकर धरना-प्रदर्शन करेंगे।