jhankar
ब्रेकिंग
MP में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले... डीएपी के विकल्प के रूप में अन्य उर्वरकों का उपयोग करें किसान - कृषि विभाग मुख्यमंत्री डॉ. यादव देंगे नवरात्रि में लाडली बहनों को देंगे 41 वीं किश्त की सौगात मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 9 प्रकरण दर्ज कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया आज नवरात्रि का तीसरा दिन - संकटहरणी माँ चंद्रघंटा की होती आराधना हूती हमलों के बाद अलर्ट पर सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस MBS की सुरक्षा बढ़ी CJP Protest: जंतर-मंतर पर घुसने की कोशिश में सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में, दिल्ली पुलिस क... भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत 10 घायल

स्पिनर अश्विन आईएलटी20 नीलामी में अनसोल्ड

नई दिल्ली। इंटरनेशनल लीग टी20 (आईएलटी20) से एक खबर क्रिकेट प्रेमियों के लिए चौंकाने वाली आ रही हैं। इस लीग की नीलामी में भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को कोई खरीदार नहीं मिला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अश्विन ने अपनी बेस प्राइस 1,20,000 अमेरिकी डॉलर रखी थी, लेकिन उन्हें नीलामी में कोई बोली नहीं लगी और वे अनसोल्ड रह गए। यह खबर जरुर भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए चौंकाने वाली रही, क्योंकि उन्हें आईएलटी20 के चौथे एडिशन के प्रमुख आकर्षणों में से एक माना जा रहा था।

- Install Android App -

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज साइमन डूल ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि 39 साल के अश्विन ने आखिरी समय में नीलामी से अपना नाम वापस ले लिया। यही मुख्य कारण था कि उनके लिए किसी ने बोली नहीं लगाई। डूल ने कहा कि यदि अश्विन उपलब्ध होते, तो कई टीमें उनके लिए बोली लगातीं। उन्होंने अश्विन की आलोचना करते हुए कहा कि महान स्पिनर ने स्थिति को सही से नहीं समझा। डूल ने यूट्यूब पर कहा, “अगर उन्होंने खुद को बाहर कर लिया, तो उन्होंने नीलामी की परिस्थितियों को समझने में गलती की। उनके लिए बोली लगती और टीवी व्यूअरशिप में भी खासकर भारत में बढ़ोतरी होती।”

अश्विन ने अभी तक आईएलटी20 नीलामी में अपने अनसोल्ड रहने या नाम वापस लेने पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। अगस्त 2025 में उन्होंने आईपीएल से संन्यास लेते हुए कहा था कि अब वे वैश्विक T20 लीगों में खेलना चाहते हैं। इस बीच, अश्विन ने बिग बैश लीग (बीबीएल) के अगले एडिशन के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम सिडनी थंडर के साथ साइन किया है। थंडर ने घोषणा की कि अश्विन जनवरी 2026 में टीम में शामिल होंगे। अश्विन ने इस बारे में कहा कि थंडर ने उनकी भूमिका को लेकर स्पष्टता दी और उन्होंने नेतृत्व टीम के साथ अपनी भूमिका पर पूरी तरह सहमति जताई। उन्होंने कहा, “मुझे डेव वार्नर के खेल का तरीका पसंद है और जब आपका नेता आपकी मानसिकता को साझा करता है, तो प्रदर्शन बेहतर होता है। मैं थंडर नेशन के लिए प्रदर्शन करने का इंतजार नहीं कर सकता।”