jhankar
ब्रेकिंग
मर्दानपुर: नाली निर्माण विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ओर से एफआईआर दर्ज हरदा: ग्राम ऊडा में 18 जुलाई को होगी विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता, प्रथम पुरस्कार ₹9,000 हरदा: दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश जारी शुद्ध के लिए युद्ध: मिलावटखोरों के खिलाफ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जागरण रैली, कलेक्टर के नाम सौं... हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील

छतरपुर में रेत से भरे ओवरलोड ट्रक के गुजरते ही पुल ढहा

छतरपुर। मध्य प्रदेश और यूपी की सीमा पर बना केन नदी का पुल डंपर निकलने से टूट गया। ये हादसा उस वक्त हुआ जब रेत भरा ओवरलोड डंपर पुल से गुजरा। इसी दौरान ब्रिज का हिस्सा धंसकर टूट गया और डंपर हवा में लटक गया। मौका देख ड्राइवर अपनी जान बचाकर ट्रक से कूद गया। जानकारी लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद ट्रक को निकालने का कार्य शुरू हो सका।

- Install Android App -

एमपी-यूपी के 15 गांवों का संपर्क टूटा
एमपी यूपी बॉर्डर से लगे गौरिहार, बारीगढ़ रास्ते पर यह घटना मंगलवार सुबह की है। जब ओवरलोड रेत से भरे डंपर ट्रक निकलने के दौरान पुल धंसने लगा और टूट गया। हादसे में पुल दो टुकड़ों में बट गया, जिससे इस मार्ग पर पूरी तरह से यातायात रूक गया. इससे यूपी एमपी के 15 गांव का सीधा सम्पर्क टूट गया।

क्रेन की मदद से निकाला गया ट्रक
हादसे के तुरंत बाद डंपर के ड्राइवर और क्लीनर ने मौका देखकर कूदकर अपनी जान बचाई और मौके से भाग निकले। डंपर को निकालने के लिए दो क्रेन मशीन बुलाई गई और भारी मशक्कत के बाद ट्रक को बाहर निकाला गया. स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी महेंद्र प्रजापति ने बताया, ” पुल टूटने से गौरिहार और बारीगढ़ के बीच सीधा संपर्क टूट गया है, अब लोगों को गौरिहार से बांदा जाने के लिए 15 किलोमीटर लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है, इस रास्ते से जुड़ी करीब 15 से 20 ग्राम पंचायतों के लोग आने जाने में परेशानी उठा रहे हैं।”