jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

मानसून अवधि में रेत उत्खनन किये जाने पर 12 व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज

नर्मदापुरम। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के द्वारा जिले में मानसून अवधि में नदियों एवं स्वीकृत रेत खदानों से रेत उत्खनन प्रति‍बंधित किया गया है। उक्‍त आदेश के परिपालन में खनिज विभाग द्वारा राजस्व एवं पुलिस विभाग के सहयोग से जिले की खदानों का भ्रमण कर मानसून अवधि में रेत उत्खनन पर रोक लगायी गयी। खनन विभाग द्वारा जांच के दौरान रेत का अवैध उत्खनन पाये जाने पर संबंधित पुलिस थानें में एफ.आई.आर. दर्ज करायी गयी है। जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली नर्मदापुरम में 01, थाना देहात नर्मदापुरम में 01, थाना ईटारसी में 04, थाना पथरौटा में 01, थाना डोलरिया में 02, थाना सिवनीमालवा में 01, थाना माखननगर में 01 एवं थाना बनखेड़ी में 01 कुल 12 एफ.आई.आर. दर्ज कर कठोर कार्यवाही की गयी है। साथ ही जिम्मेदार व्यक्तियों पर मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कुल 4.94 लाख अर्थदण्ड किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में दिवेश मरकाम, जिला खनि अधिकारी, पिंकी चौहान, खनि निरीक्षक, कृष्णकांत सिंह परस्ते, प्र० खनि निरीक्षक, हेमन्त राज, सिपाही खनिज, होमगार्ड एवं पुलिस बल शामिल रहे।