jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को

राजस्थान में बड़ा हादसा : चलती बस में लगी आग, 20 लोगों की मौत

जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर जिले में एसी स्लीपर बस में अचानक लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। जिला प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि यह संख्या अभी और बढ़ ्रसकती है, क्योंकि गंभीर रूप से झुलसे लोगों में कई की हालत बेहद नाजुक है। बता दें कि जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर इस हादसे में आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। हादसे में 20 यात्रियों की जलकर मौत हो गई है। मरने वालों में दो बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं। हादसे में 16 लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। इनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। जैसलमेर से जोधपुर जा रही इस बस में कुल 57 यात्री सवार थे।

- Install Android App -

हादसा शहर से करीब 20 किमी दूर थैयात गांव के पास हुआ, जब बस के पिछले हिस्से से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और इसके साथ ही बहुत तेजी से आग फैलने लगी। ड्राइवर ने बस रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग इतनी तेज हो चुकी थी कि कुछ ही पलों में पूरी बस लपटों से घिर गई। इसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग खिड़कियों और दरवाजों से कूदने लगे। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने साहस दिखाते हुए तुरंत राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी और अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रियों को बचाने की कोशिश की। तीन एम्बुलेंसों की मदद से झुलसे हुए लोगों को तुरंत जैसलमेर के जवाहिर अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद 16 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए जोधपुर रेफर किया गया।

अधिकतर झुलसे लोगों के शरीर पर 60 से 70 प्रतिशत तक बर्न है। जैसलमेर के कलेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद बस पूरी तरह जलकर राख में बदल गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भयंकर थी कि बस की पहचान तक मुश्किल हो गई है। राहतकर्मियों ने जब बस की तलाशी ली, तो अंदर से मृत यात्रियों के जले हुए शव मिले, जिन्हें बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। यह बस नई थी और इसे सिर्फ पांच दिन पहले ही खरीदा गया था। हादसे का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, सटीक कारण की पुष्टि के लिए जांच टीम गठित की गई है। अधिकारियों ने बताया कि बस में आग लगने के बाद बिजली की वायरिंग जलने लगी। यह सब कुछ इतनी तेजी हुआ कि किसी को गाड़ी निकलने का मौका ही नहीं मिला।