jhankar
ब्रेकिंग
जिला जज के निर्देश पर थाने के सामने लगी मोबाइल लोक अदालत, यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया बालाजी पब्लिक स्कूल में छात्रा से दुर्व्यवहार का आरोप, परिजन और प्रबंधन आमने-सामने ! देखे वीडियो किस... एक पेड़ बेटी के नाम पहल पार्षद दीपक बाथव ने बेटी-दामाद को भेंट किया तुलसी का पौधा बड़ी खबर -मोबाईल नेटवर्क न मिलने से नाराज महिला मोबाइल तोडा़ और पीया कीटनाशक हुई मौत आज का सुविचार : जिंदगी में सबसे बड़ी ताकत आपका नजरिया है जैसा सोचोगे वैसा पाओगे उज्जैन - खड़े हनुमान मंदिर का पिछले 3 दिन का अपडेट 72 घंटे बाद भी एक इंच नहीं हिली प्रतिमा हरदा - जिले के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब IIT दिल्ली के एक्सपर्ट सिखाएंगे AI, मिलेगा सर्टिफिकेट धान, ज्वार, बाजरा के लिए 15 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच होंगे पंजीयन एसडीएम विजय राय ने सुनी जन समस्याएं, 14 आवेदन आए - शंकर मंदिर अतिक्रमण की होगी जांच सितंबर में पूरे सप्ताह बारिश, फिर भी 353.5 मिमी कम बरसा पानी

खंडवा : मदरसे में मिले नकली नोटों के बंडल, 16 लाख से अधिक मिलने की उम्मीद

खंडवा। खंडवा जिले के जावर थाना क्षेत्र के ग्राम पैठियां (मछौड़ी रैय्यत) स्थित एक मदरसे में बड़ी मात्रा में नकली नोट मिलने से हड़कंप मच गया। मस्जिद में इमाम के रूप में तैनात जुबेर पिता अशरफ अंसारी के कमरे से नकली नोटों के बंडल बरामद किए गए हैं। खबर लिखे जाने तक करीब 12 लाख रुपए के नकली नोट गिने जा चुके हैं, जबकि पुलिस को 16 लाख रुपए से अधिक नकली नोट मिलने की उम्मीद है।

- Install Android App -

महाराष्ट्र पुलिस ने दी खंडवा पुलिस को सूचना-मामले का खुलासा तब हुआ, जब मालेगांव (महाराष्ट्र) पुलिस ने जुबेर को उसके एक साथी के साथ 10 लाख रुपए के नकली नोटों सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने खंडवा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल व अधिकारी मदरसे पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया। बरामद नकली नोटों की गिनती व जांच जारी है।

किराए के कमरे में रखे थे नोट -पुलिस के अनुसार, जुबेर मूल रूप से बुरहानपुर जिले के हरिपुरा क्षेत्र का निवासी है। वह मदरसे की ऊपरी मंजिल पर किराए के कमरे में रहता था। पुलिस को आशंका है कि तस्करी का बड़ा नेटवर्क यहां सक्रिय हो सकता है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर सप्लाई चेन व अन्य साथियों की जानकारी जुटा रही है।