jhankar
ब्रेकिंग
शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा फिसला बैठक की सूचना देर से मिलने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किया बहिष्कार, प्रशासन पर लगाए आरोप 23 अक्टूबर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ .. आज सुबह की सबसे बडी़ खबर तिब्बत में 7 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 की मौत, 339 घर ढहे जयपुर - दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा MP Soybean Bhavantar Yojana 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 24 अक्टूबर तक मौका मध्य प्रदेश मौसम समाचार - 23 अक्टूबर शुक्रवार रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय

अभिनेत्री और सांसद जया प्रदा ने महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा

उज्जैन। अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ की मंगलकामना लेकर एक समय की विख्यात अभिनेत्री व सांसद जया प्रदा बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची। इसके अलावा अभिनेता सनी सिंह और अभिनेत्री युक्ति थरेजा ने भी बाबा महाकाल के दर्शन लाभ लिए। जया प्रदा ने नंदी हॉल में नंदी के कान में लगकर कुछ मुराद मांगी। इसके बाद जया प्रदा ने महाकालेश्वर मंदिर की व्यवस्था की तारीफ की।

अभिनेता सनी सिंह, अभिनेत्री युक्ति थरेजा ने भी किए दर्शन

महाकालेश्वर मंदिर धाम में रोजाना हजारों की संख्या में भक्त आते हैं। नेता, अभिनेता, अभिनेत्रियां, खिलाड़ी व अन्य VVIP भी बाबा महाकाल के दर्शन करने आते रहते हैं। रविवार को अभिनेत्री जया प्रदा और सोमवार सुबह अभिनेता सनी सिंह, अभिनेत्री युक्ति थरेजा बाबा महाकाल की शरण मे पहुंचे। तीनों लोगों ने देश में सुख-समृध्दि की मंगलकामना की।

- Install Android App -

बाबा महाकाल से धर्मेंद्र के लिए प्रार्थना

जया प्रदा ने कहा “बाबा महाकाल के धाम से कोई खाली हाथ नहीं जाता। बाबा हमेशा झोली भरकर भेजते हैं। बाबा जल्द ही करोड़ों लोगों के दिल पर राज करने वाले धर्मेंद्र का स्वस्थ ठीक करें, यही मंगलकामना की है।” उन्होंने मंदिर में सफाई व्यवस्थाओ की भी तारीफ की. जयाप्रदा बॉलीवुड की प्रसिद्ध कलाकार रही हैं. वह लोकसभा की सदस्य भी रह चुकी हैं। फिलहाल वह भाजपा से जुड़ी हैं। जयाप्रदा ने अमिताभ, धर्मेंद्र, जितेंद्र, मिथुन जैसे बड़े कलाकारों के साथ लीड रोल निभाया है।

बाबा महाकाल के दर्शन कर भावविभोर

वहीं, फिल्म अभिनेता सनी सिंह एवं फिल्म अभिनेत्री युक्ति थरेजा का भी पुजारी परिवार ने सम्मान किया। सभी कलाकारों ने मंदिर के गर्भ गृह के द्वार से माथा टेक भगवान का आशीर्वाद लिया। सनी सिंह और युक्ति थरेजा ने मंदिर प्रबंधन द्वारा किए जा रहे सुचारु दर्शन व्यवस्थाओं की सराहना की. दोनों ने महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन को अपने लिए आध्यात्मिक एवं अविस्मरणीय अनुभव बताया।