डॉलर इंडेक्स मजबूत, फेड रेट कट की उम्मीदें कमजोर, कीमतों पर दबाव बढ़ा
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बाज़ार। देश विदेश मे अभी हालात सम्भले हुए तो बाज़ार में स्थिरता बनी है तो कीमती धातुओ की कीमत मे कमी आ रही है। इधर असरसोना वायदा कीमत में गिरावट में नज़र आ रहा है।
बीते कुछ दिनों से कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट का रुख जारी है।
सोना भी उतरा थोड़ा नीचे
बुधवार सुबह एमसीएक्स पर सोना वायदा 94 रुपये टूटकर 1,22,546 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।
13 नवंबर को सोने का भाव 1,27,941 रुपये तक पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद सिर्फ छह दिनों में कीमत में 5,395 रुपये की कमी दर्ज हो चुकी है।
विशेषज्ञों के अनुसार, दिसंबर में होने वाली यूएस फेड की बैठक में रेट कट की उम्मीदों के कमजोर पड़ने और डॉलर इंडेक्स की मजबूती ने सोने की वैश्विक मांग पर दबाव डाला है, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी दिख रहा है।
चांदी की घरेलू कीमतों में भी नरमी
सोने के साथ ही चांदी में भी हल्की गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में चांदी वायदा 129 रुपये फिसलकर 1,54,515 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती नजर आई।
वैश्विक बाजार में सोने का रुख
वैश्विक स्तर पर बुधवार सुबह सोने की कीमतों में हल्की तेजी दिखी। कॉमेक्स पर सोना 0.07% या 2.90 डॉलर की मजबूती के साथ 4,069 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था।
गोल्ड स्पॉट भी इसी स्तर पर 0.08% की बढ़त के साथ कारोबार में मजबूती दिखाता नजर आया।
चांदी के वैश्विक भाव में भी बढ़त
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में सकारात्मक रुख देखने को मिला।
कॉमेक्स पर चांदी 0.25% या 0.16 डॉलर की बढ़त के साथ 51.31 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।
सिल्वर स्पॉट भी 0.30% या 0.14 डॉलर चढ़कर 50.84 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

