jhankar
ब्रेकिंग
कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश

भोपाल में मैजिक स्पॉट कैफे में तोड़फोड़ करने वाले बदमाशों पुलिस ने निकाला जुलूस

भोपाल। भोपाल में मैजिक स्पॉट कैफे में तोड़फोड़ करने वाले नकाबपोश बदमाशों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपियों का जुलूस भी निकाला। एक दिन पहले ही बड़ी संख्या में नकाबपोश बदमाशों ने मैजिक स्पॉट कैफे में धावा बोला था। लाठी-डंडों से लैस बदमाशों ने कैफे के कर्मचारियों के साथ मारपीट और जमकर तोड़फोड़ की थी।

ग्राहकों ने भागकर जान बचाई थी

नकाबपोश बदमाशों ने मैजिक स्पॉट कैफे में लाठी-डंडों से जमकर तोड़फोड़ की थी. जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। बदमाशों के हमले के बाद कैफे में मौजूद ग्राहक अपनी जानबचाकर भागते नजर आए थे। वहीं कैफे मालिक ने योगी, निखिल, अभिषेक समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

- Install Android App -

24 घंटे के अंदर पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार किया

वहीं कैफे मालिक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद बदमाशों का जिक स्पॉट कैफे के पास ही जुलूस निकाला।

CCTV कैमरे में कैद हुई थी घटना

मैजिक स्पॉट कैफे पर हुए हमले की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद थी, जिसमें नकाबपोश बदमाश कैफे के ग्लास डिस्प्ले समेत महंगी मशीनों को बेखौफ तोड़ते नजर आ रहे थे। इस तोड़फोड़ से कैफे को भारी आर्थिक नुकसान हुआ था। कैफे संचालक ने घटना के तुरंत बाद मिसरोद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही योगी, निखिल अभिषेक समेत कई अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया था।