jhankar
ब्रेकिंग
पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हरदा-खिरकिया सड़क की बदहाली पर विधायक दोगने का अल्टीमेटम, 8 दिन में मरम्मत नहीं तो आंदोलन हरदा जिले की 47 बैंक शाखाओं में लटके ताले नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत खिरकिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई आरवी फर्नीचर मार्ट और खाली प्लॉट से 50 हजार रुपए की अवैध स... पोला अमावस्या पर बाबा भैरवनाथ का किया आकर्षक श्रृंगार, बांटी प्रसादी - बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्ध... हरदा: पूर्व साडा अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी शिवनारायण टांक का निधन

बिग न्यूज हरदा: युवक के पेट में चाकू से हमला, भोपाल रेफर ! छिपानेर रोड की घटना 

हरदा। जिले के छिपानेर रोड इस समय शराबियों गुंडों का इलाका बनता जा रहा है। हर दिन कोई न कोई घटना होने से इस क्षेत्र में स्थानीय लोग भयभीत है।

बीते कल रिवॉल्वर लेकर धमकाने का मामला खत्म भी नहीं हुआ की आज फिर छीपानेर रोड पर चाकू बाजी की घटना हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार आज शाम को छीपानेर रोड स्थित स्वागत गेट के पास एक युवक को चाकू मार दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे प्राथमिक इलाज के बाद भोपाल रेफर किया गया है।

- Install Android App -

पुलिस ने बताया, विकास नगर निवासी विशाल पिता संतोष अंकले (23) पुताई का काम करता है। सोमवार शाम करीब 5:30 बजे श्रीनगर कॉलोनी निवासी रोशन गोड़ ने उसे फोन कर स्वागत गेट के पास मिलने बुलाया। जहा आरोपी रोशन ने गाली-गलौज करते हुए पीछे से उसके पेट के दाहिनी ओर चाकू मार दिया।

चाकू लगने से विशाल की आंतें बाहर आ गईं। घटना के बाद लोगों ने विशाल के परिजनों को सूचना दी। उसके पिता उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे भोपाल रेफर कर दिया।

 

स्कूल में छात्रों के बीच मारपीट जमकर हंगामा, चले डंडे ग्राम बगवाड़ा की सरकारी स्कूल का मामला प्राचार्य ने 11 छात्रों को किया निष्कासित अब वार्षिक परीक्षा के लिए आएंगे शाला: विधायक के गृह ग्राम का मामला