jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार शिवम वाटिका कॉलोनी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और गरबा की रही धूम

सोने और चांदी भाव में तेजी

नई ‎दिल्ली। घरेलू बाजार में मंगलवार को सोना और चांदी के वायदा भाव में मजबूती देखने को मिली। कारोबारी सप्ताह की शुरुआत तेजी के साथ हुई, जिससे निवेशकों के मनोबल में सुधार दिखाई दिया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रक्ट मंगलवार को 83 रुपये की बढ़त के साथ 1,30,045 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 1,29,962 रुपये था। इस समय सोने के वायदा भाव 166 रुपये चढ़कर 1,30,128 रुपये पर पहुंच गए। दिन के दौरान इसने 1,30,158 रुपये का उच्चतम और 1,30,042 रुपये का निचला स्तर छुआ। इस साल सोने के वायदा ने 1,31,699 रुपये का उच्च स्तर दर्ज किया है। चांदी के वायदा भाव में भी मजबूत तेजी रही। एमसीएक्स पर मार्च कॉन्ट्रेक्ट 1,027 रुपये की बढ़त के साथ 1,82,769 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 1,81,742 रुपये था। कारोबार के दौरान चांदी 954 रुपये उछलकर 1,82,696 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। दिन का उच्च स्तर 1,81,900 रुपये और निचला स्तर 1,80,974 रुपये रहा। इस वर्ष चांदी ने 1,84,743 रुपये प्रति किलोग्राम का सर्वोच्च स्तर छुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी का माहौल देखने को ‎मिला। कॉमेक्स पर सोना 4,219.60 डॉलर प्रति औंस पर खुला और इस समय 4,224.40 डॉलर पर कारोबार कर रहा था, जो 6.70 डॉलर की मजबूती दर्शाता है। वहीं चांदी 58.51 डॉलर प्रति औंस पर खुलकर 58.95 डॉलर तक पहुंच गई। इसने इस वर्ष 59.61 डॉलर का उच्च स्तर दर्ज किया है। तेजी के मौजूदा दौर को देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि भू-राजनीतिक तनाव और डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव आने वाले दिनों में कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं।