jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

हरदा न्यूज़ : मदिरा के अवैध विक्रय व भण्डारण के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज

हरदा :  कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी श्री सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल द्वारा मदिरा के मदिरा के अवैध विनिर्माण, संग्रहण व परिवहन की रोकथाम के लिये कार्यवाही की जा रही है।

- Install Android App -

जिला आबकारी अधिकारी श्री भोजने ने बताया कि आबकारी विभाग के दल ने मंगलवार को जिले के टिमरनी, सोडलपुर, मोहनपुरा, खमगांव, छिदगांव तमोली, सोहागपुर, मनियाखेड़ी, हरदा शहर के बंगाली कॉलोनी, टंकी मोहल्ला, खेड़ीपुरा व ग्राम रन्हाईकला में दबिश दी।

दबिश के दौरान कुल 23 पाव देशी मदिरा प्लेन, 32 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 970 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 10 प्रकरण दर्ज किये गये। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 1,05,125 रूपये है।