jhankar
ब्रेकिंग
हरदा ब्रेकिंग: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, अस्पताल के वार्ड में भी भिड़े दोनों पक्ष! नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण भारत में परंपरा से हटकर तेजी से बढ़ता डायरेक्ट सेलिंग बाजार - युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प हंडिया : बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 घरेलू कनेक्शन काटे,,,,,, हरदा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5 प्रकरण दर्ज हरदा आते समय सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो माह बाद होनी थी शादी हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान...

ग्राम थुरिया में अवैध शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन

खातेगांव। देवास जिले के कन्नौद तहसील अंतर्गत ग्राम थुरिया, जागठा एंव तीन टप्पर में अवैध रूप से संचालित शराब बिक्री से परेशान महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय कन्नौद पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने गांव की आवासीय बस्ती में चल रही अवैध शराब दुकान को तत्काल हटाने की मांग की है।

ज्ञापन में महिलाओं ने बताया कि बस्ती के भीतर शराब की बिक्री होने से असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। शराब पीने के बाद लोग आपसी लड़ाई-झगड़ा करते हैं, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। इसका सीधा असर बच्चों पर पड़ रहा है और स्कूल आने-जाने वाली छात्राएं भी असुरक्षित महसूस कर रही हैं। महिलाओं का कहना है कि नियमों के अनुसार शराब दुकान का लाइसेंस बस्ती से दूर दिया जाता है, लेकिन ग्राम थुरिया में बिना किसी लाइसेंस के शराब की बिक्री की जा रही है, जो कानून का खुला उल्लंघन है। इस अवैध गतिविधि के कारण ग्रामीणों में भय और असंतोष का माहौल बना हुआ है। इस दौरान जागठा सरपंच सोनाली भट्टी, सुशीला, सीमा, गीता, सावित्री बाई, सुनीता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपने के साथ ही थाना कन्नौद पहुंचकर भी अवैध शराब दुकानों को बंद कराने और गांव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग प्रशासन से की हे।

- Install Android App -

इनका कहना हे

कन्नौद तहसील अंतर्गत ग्राम थुरिया, जागठा एंव तीन टप्पर में अवैध रूप से लाल डायरी के माध्यम से संचालित शराब बिक्री एवं अवैध रूप से कच्ची पक्की शराब से परेशान महिलाओं ने ज्ञापन देकर तत्काल शराबबंदी की मांग की है।

तहजीब काजी
थाना प्रभारी कन्नौद