jhankar
ब्रेकिंग
Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया

मकान में घुसा डंपरः बाउंड्रीवॉल, पेड़ और दीवार तोड़ते कमरे तक पहुंचा

खातेगांव। खातेगांव- सतवास मार्ग पर स्थित ग्राम धायली में सतवास से आ रहा एक बेकाबू डंपर रिहायशी इलाके में घुस गया और एक मकान से जा टकराया। हालांकि मकान में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं। प्रत्यक्षदर्शी प्रदीप बाकलीवाल के अनुसार, डंपर ने पहले मकान की बाउंड्रीवॉल तोड़ी, फिर एक पेड़ और सामने की दीवार को क्षतिग्रस्त करते हुए सीधे पहले कमरे तक जा पहुंचा।

जिस कमरे में डंपर घुसा, उस हिस्से में परिवार की बुजुर्ग मां आमतौर पर सोती थीं। संयोगवश, शुक्रवार को वे किसी काम से बाहर गईं थीं। ग्रामीणों ने बताया कि यदि वे उस समय कमरे में मौजूद होतीं, तो गंभीर हादसा हो सकता था।

बाउंड्रीवॉल और एक पेड़ क्षतिग्रस्त

- Install Android App -

डंपर की टक्कर इतनी भीषण थी कि बाउंड्रीवॉल और एक पेड़ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मकान की दीवारों, छत और अन्य कमरों में भी गहरी दरारें आ गईं। परिवार के सदस्यों के अनुसार, इस घटना में मकान को 20 से 25 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। घटना के बाद ग्रामीणों ने डंपर चालक को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। डंपर (क्रमांक MP 09 DT 8746) खाली था और सतवास से खातेगांव की ओर जा रहा था। ग्रामीणों और पीड़ित परिवार ने प्रशासन से डंपर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और क्षतिग्रस्त मकान के लिए उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। सुबह पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना किया।

इनका कहना …

हमारे मकान में लगभग 20 से 25 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। हम चाहते हैं कि हमारा जो नुकसान हुआ उसकी भरपाई डंपर मालिक कर दे।

मर सिंह बाकलीवाल
मकान मालिक धायली