jhankar
ब्रेकिंग
मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम

बिग न्यूज़ : भिलाई में देह व्यापार का भंडाफोड़

होटल क्राउड में पुलिस की छापेमारी, मैनेजर समेत दो युवतियां गिरफ्तार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भिलाई । शहर के जुनवानी क्षेत्र में देर रात पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देह व्यापार के नेटवर्क को ध्वस्त किया है।

पुलिस की कार्यवाही

स्मृति नगर थाना पुलिस ने होटल ‘क्राउड’ में दबिश देकर अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों को हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मुखबिर की सूचना पर देर रात पुलिस की दबिश

पुलिस को लंबे समय से जुनवानी स्थित होटल क्राउड में बाहरी राज्यों से युवतियां बुलाकर देह व्यापार कराए जाने की गोपनीय शिकायतें मिल रही थीं। सूचना की पुष्टि होने के बाद, स्मृति नगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने देर रात होटल में अचानक छापा मारा, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

- Install Android App -

उत्तर प्रदेश और दमन की युवतियां बरामद

तलाशी के दौरान होटल के कमरों से दो युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिलीं। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान उत्तर प्रदेश (लखनऊ) और दमन (गुजरात) के रूप में बताई। चौंकाने वाली बात यह रही कि बार-बार मांगने के बावजूद युवतियों ने अपना पहचान पत्र (ID Proof) दिखाने से इनकार कर दिया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

मैनेजर ने पुलिस से की बदसलूकी

कानूनी कार्रवाई शुरू

कार्यवाही के दौरान होटल मैनेजर, प्रदीप मिश्रा (निवासी सतना, म.प्र.), ने पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया और जांच में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश की। पुलिस ने कानून व्यवस्था बिगाड़ने और अवैध गतिविधि को संरक्षण देने के आरोप में मैनेजर और दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज

स्मृति नगर थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (PITA) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब होटल संचालक की भूमिका की जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले में अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि शहर में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि संचालित करने वाले होटलों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी