jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

इंदौर में 500 रुपये के लिए हैवान बना पति! पत्नी की लात मारकर की हत्या

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जहां पति ने अपनी पत्नी की 500 रुपये के लिए बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

- Install Android App -

10 दिन पहले बच्ची को दिया था जन्म
हीरानगर थाना क्षेत्र के जस्सा कराड़िया शंकर खेड़ी में एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से लात मारकर हत्या कर दी। महिला महज 10 दिन पहले ही एक बच्ची की मां बनी थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मुकेश प्रजापत के ईंट भट्टे की है, जहां 25 वर्षीय सचिन आदिवासी अपनी पत्नी सोनम के साथ रहकर काम करता था।

आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
सचिन ने पत्नी से शुक्रवार (26 दिसंबर) रात 500 मांगे। पत्नी द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि सचिन ने पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी और लातों से पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। सोनम ने 10 दिन पहले ही एक बच्ची को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद उसकी शारीरिक स्थिति बेहद कमजोर थी। मारपीट के दौरान गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हीरानगर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। बच्ची को फिलहाल पुलिस निगरानी में रखा गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।