jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

मुरैना में बीजेपी नेता की कार ने 5 लोगों को रौंदा, 3 की हालत गंभीर

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बीजेपी नेता की तेज रफ्तार गाड़ी ने 5 लोगों को रौंद दिया। सभी ठंड से बचने के लिए सड़क के किनारे अलाव पर ताप रहे थे, तभी भाजपा युवा मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र भदौरिया की गाड़ी ने उन्हें रौंद दिया। घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर है। वहीं घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी बीजेपी नेता की जमकर पिटाई कर दी।

गुस्साए लोगों ने हाई-वे जाम किया

- Install Android App -

पूरा मामला मुरैना जिले के पोरसा कस्बे का शुक्रवार का है। यहां भाजपा युवा मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र भदौरिया ने तेज रफ्तार कार से पांच लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी की कार एक अन्य वाहन से भी टकरा गई। आरोप है कि बीजेपी नेता शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। गुस्साए लोगों ने पिटाई के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि आरोपी पुलिस की हिरासत से फरार हो गया। जिससे स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और हाई-वे जाम कर दिया।

एक ही परिवार के तीन घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी नशे की हालत में कार चला रहा था. घायलों में तीन लोग एक ही परिवार के हैं। हादसे में 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोप है कि पुलिस ने ही हिरासत से आरोपी को भगा दिया है। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे पर करीब 20 मिनट तक जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। सूचना मिलने पर एसडीओपी रवि भदौरिया मौके पर पहुंचे और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खुल सका।