jhankar
ब्रेकिंग
Mp न्यूज़ : सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ न... हरदा पुलिस ने अवैध गांजा सहित महिला आरोपी को किया गिरफ्तार हंडिया : त्योहारों की आहट, सड़कों पर पुलिस की दस्तक... हंडिया में निकला फ्लैग मार्च! बिजली बिल कम करने तथा खपत को नियंत्रित करने में मददगार साबित हुआ स्मार्ट मीटर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को 1912 की विशेष सुविधा जिले में “ज्ञान भारतम् मिशन” अंतर्गत चलाया जा रहा राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान 28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का होगा शुभारंभ कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने जिले में उर्वरक की स्थिति की समीक्षा की सिवनी मालवा: कोर्ट के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी पड़ी भारी, 2 अज्ञात पर FIR दर्ज

खाचरोद उपजेल से तीन कैदियों के फरार होने के मामले में 2 अधिकारी समेत 3 सस्पेंड

उज्जैन। उज्जैन में खाचरोद उपजेल से गुरुवार शाम तीन बंदियों के फरार होने के मामले में जेल डीजी ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के बाद जेल डीजी वरुण कपूर ने जेलर नवीन नीमा, नीमच के जेलर मनोज चौरसिया और गेटकीपर को निलंबित कर दिया है।

‘दोषी कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी’

घटना के बाद शुक्रवार को जेल डीजी वरुण कपूर खाचरोद पहुंचे और मामले की समीक्षा की। प्रथमदृष्टया लापरवाही पाए जाने पर जेलर नवीन नीमा, नीमच के जेलर मनोज चौरसिया और गेटकीपर को निलंबित कर दिया गया है। डीजी ने बताया कि दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी।

- Install Android App -

सभी जेलों में सुरक्षा ऑडिट अभियान शुरू

डीजी जेल कपूर ने कहा कि घटना को गंभीरता से लिया गया है और भविष्य में ऐसी स्थिति न बने इसके लिए प्रदेश की सभी जेलों में सुरक्षा ऑडिट अभियान शुरू किया जा रहा है। प्रत्येक जेल अधीक्षक को प्रमाणित करना होगा कि परिसर में फरारी की संभावना पैदा करने वाली कोई सामग्री, संरचना या कमजोर बिंदु मौजूद न हों। मौके पर मिली सीढ़ी जैसे उपकरणों की पहचान कर हटाने और सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं। कैदियों को घर से भोजन या अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में यदि किसी प्रकार की शिकायत मिलती है तो उसकी भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

दीवार कूदकर भाग गए थे तीन कैदी

उज्जैन में खाचरोद उपजेल से तीन कैदी भाग गए थे। जेल प्रशासन के मुताबिक कैदी महिला बैरक के पास रखी सीढ़ीनुमा सामग्री (सीडी) की मदद से शेड पर चढ़कर दीवार कूदकर भाग निकले। घटना शाम 5:00 से 5:15 बजे के बीच हुई, जबकि करीब 6:00 बजे बंदियों की गिनती में कमी पाए जाने पर जेल प्रशासन को इसकी जानकारी लगी. पुलिस को सूचना मिलते ही तलाश अभियान शुरू किया गया, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया. फरार कैदियों में नारायण(31), निवासी चंदवासला, गोविंद(35), निवासी जवाहर मार्ग नागदा और गोपाल(22), निवासी मालाखेड़ी शामिल हैं।