jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

3.77 लाख किसानों को मिला लाभ, सीएम मोहन यादव ने खाते में ट्रांसफर किए भावांतर के

रतलाम। मध्य प्रदेश के सोयाबीन किसानों के लिए रविवार राहत और खुशी लेकर आया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम जिले के जावरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना के तहत 3.77 लाख किसानों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से 810 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की। यह भुगतान सोयाबीन के बाजार भाव और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के अंतर की भरपाई के लिए किया गया है, जिससे किसानों को गिरते दामों के असर से बचाया जा सके।

- Install Android App -

पंजीकरण वाले किसानों को मिला भावांतर का लाभ
भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत उन्हीं किसानों को लाभ दिया गया है, जिन्होंने योजना में पंजीकरण कराया था। नियमों के अनुसार, जब सोयाबीन का बाजार मूल्य MSP से नीचे चला जाता है, तब राज्य सरकार उस अंतर की भरपाई करती है। भुगतान की गणना MSP, किसानों द्वारा बेचे गए वास्तविक मूल्य और राज्य सरकार द्वारा तय मॉडल रेट के आधार पर की जाती है। यह योजना का दूसरा चरण है। इससे पहले नवंबर में 1.32 लाख किसानों को लगभग 300 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। ताजा भुगतान से किसानों को रबी फसल की तैयारी और अन्य आवश्यक खर्चों के लिए मजबूत आर्थिक सहारा मिला है।