jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

श्री भुआणा प्रांतीय गुर्जर सभा ने 75 दहेज-मुक्त शादियों के वर पक्ष का किया सम्मान ! 

हरदा। श्री भुआणा प्रांतीय गुर्जर सभा हरदा द्वारा विवाह में दहेज न लेने वाले 75 वर पक्ष परिवारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह सम्मान उन परिवारों को दिया गया, जिन्होंने कोरोना काल से अब तक संपन्न हुए विवाहों में दहेज न लेकर समाज में एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया और वधू पक्ष पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करने का सराहनीय प्रयास किया।

सभा द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णय के अनुसार दहेज-मुक्त विवाह को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी श्री हरनारायण गुर्जर एवं विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री भुआणा प्रांतीय गुर्जर सभा हरदा के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण दुगाया (रेलवा) ने की।

विशेष अतिथियों में नयाखेड़ा अध्यक्ष हरिप्रसाद मुकाती, पूर्व अध्यक्ष हरगोविंद मुकाती, ठाकुरलाल मुकाती, महासभा उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मोरछले, श्रीमती लाजवंती पाटिल, नयाखेड़ा उपाध्यक्ष दिनेश भायरे, श्रीमती यशोदा पाटिल, युवा सभा अध्यक्ष संजय बिजगाबने सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।

अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. रामकृष्ण दुगाया ने कहा कि दहेज न लेकर इन परिवारों ने समाज और परिवार का मान बढ़ाया है।

 

- Install Android App -

ऐसे प्रेरणादायक कार्यों से समाज गौरवान्वित होता है। वहीं विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने कहा कि गुर्जर समाज नवाचार और सामाजिक सुधार के लिए जाना जाता है, ऐसे प्रयास समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में श्री भूआना प्रांतीय गुर्जर सभा सचिव राकेश छापरे, गुर्जर युवा सभा सचिव नीरज गुर्जर, मंगल भवन हरदा अध्यक्ष राजेश बांके, ओपी मुकाती, नवयुवक संस्था अध्यक्ष मनीष दोगने, मुकेश दोगने, नवीन बागरे, पूनम रानवें सहित गुर्जर समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सभी सम्मानित परिवारों को शुभकामनाएं एवं सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध एकजुट होकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

उक्त जानकारी नीरज गुर्जर सचिव के द्वारा दी गई।