jhankar
ब्रेकिंग
मानपुरा में खूनी संघर्ष: पैसों के विवाद में चला चाकू, रज्जाक पहलवान घायल, दोनों पक्षों ने की शिकायत  उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी

हरदा : स्वदेशी मेले में अक्षत ऊर्जा हरदा के सोलर स्टॉल पर BITS पिलानी (मुंबई) के MBA विद्यार्थियों का भ्रमण

हरदा

स्वदेशी मेला, हरदा में स्थापित अक्षत ऊर्जा हरदा के सोलर स्टॉल पर नर्मदा वैली ट्रस्ट, हरदा एवं बिट्स स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (BITS पिलानी), मुंबई के सौजन्य से MBA कार्यक्रम के विद्यार्थियों ने भ्रमण कर पीएम सूर्य घर योजना के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर BITS पिलानी (मुंबई) के MBA छात्र—

- Install Android App -

यश कोल्हे (Yash Kolhe), प्रथमेश सताम (Prathamesh Satam), सिरसांकरन बी.आर. (Sirasankaran BR) एवं वरद धराप (Varad Dharap)—ने सोलर ऊर्जा की तकनीकी विशेषताओं, आर्थिक लाभ, नेट मीटरिंग प्रक्रिया तथा योजना के अंतर्गत उपलब्ध अधिकतम ₹78,000 तक की सब्सिडी से जुड़ी समस्त औपचारिकताओं की जानकारी ली।

अक्षत ऊर्जा की टीम ने ओरिजिनल सोलर पैनल, स्ट्रक्चर, इन्वर्टर–बैटरी सिस्टम तथा इंस्टॉलेशन से लेकर सब्सिडी स्वीकृति तक की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने स्वदेशी तकनीक, नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण में सोलर ऊर्जा की भूमिका पर सार्थक संवाद किया और जन-जागरूकता के इस प्रयास की सराहना की।

फोटो में उपस्थित सभी प्रतिभागी MBA के विद्यार्थी हैं, जिन्होंने स्वदेशी मेले के माध्यम से सोलर ऊर्जा को नज़दीक से समझने का अवसर प्राप्त किया।