jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश की राजनीति में आया उबाल : मुख्यमंत्री मोहन यादव, PCC चीफ जीतू पटवारी और पूर्व CM कमलनाथ ... ग़ाज़ियाबाद के 17 वर्षीय मासूम की कहानी जिसका दोस्ती और भाईचारे के नाम पर बेरहमी से हुआ कत्ल दोस्त क... जानिए मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ जाने देश की मुख्य खबरें हरदा ब्रेकिंग न्यूज: 1 जून 2026 - जिला मुख्यालय समेत 6 तहसीलों का मौसम अपडेट, दोपहर बाद आंधी-बारिश क... 1 जून 2026, सोमवार का पंचांग और राशिफल हरदा विधायक डॉ. दोगने ने ग्राम कड़ोला उबारी में किया विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण, 37 लाख र... नेताओं ने देश का भविष्य को घुटने पर झुकाया मथुरा जाने वाले खिलाड़ियों के स्वागत की तस्वीर पर सवाल, महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने हरदा पहुंचीं प्रदेश महासचिव नेहा चावरे विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा नशा मुक्ति का संदेश, दिलाई गई शपथ

ईडी की बड़ी कार्रवाई: 50 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ‘द ग्रीन बिलियंस’ के सीईओ प्रतीक कनाकिया गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 50 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में द ग्रीन बिलियंस लिमिटेड (टीजीबीएल) के सीईओ प्रतीक कनाकिया को गिरफ्तार किया है। यह मामला ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) से जुड़े कथित लोन घोटाले से संबंधित है।

- Install Android App -

ईडी के अनुसार, प्रतीक कनाकिया ने पुणे में प्रस्तावित वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना के लिए 50 करोड़ रुपये का लोन लिया था, लेकिन इस रकम का इस्तेमाल परियोजना में करने के बजाय निजी ऐशो-आराम पर किया गया। जांच एजेंसी का दावा है कि इस धन से लग्जरी कारें खरीदी गईं और मुंबई व दिल्ली में महंगे आवासीय संपत्तियों में निवेश किया गया। इससे पहले सितंबर 2024 में सीबीआई ने भी इस मामले में प्रतीक कनाकिया के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच शुरू की। ईडी का कहना है कि कनाकिया इस कथित अपराध से अर्जित धन का मुख्य लाभार्थी है। सोमवार शाम को गिरफ्तारी के बाद कनाकिया को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। ईडी की ओर से सरकारी वकील अभिनव तिवारी ने हिरासत की मांग करते हुए कहा कि मामले की गहन पूछताछ जरूरी है। अदालत ने कनाकिया को 9 जनवरी तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है।