jhankar
ब्रेकिंग
हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा नेशनल लोक अदालत: 2,077 मामलों का निपटारा, छह साल से अलग रह रहे पति-पत्नी में हुई सुलह उज्जैन में गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू बहने का दावा, वीडियो वायरल होते ही उमड़ा आस्था का सैलाब! छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : हत्या के आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद...

सतना : नया अंतरराज्यीय बस स्टैंड उद्घाटन के बावजूद खाली पड़ा

सतना। शहर के बाईपास पर न्यू बस स्टैंड बनकर तैयार है। इस नए अंतरराज्यीय बस स्टैंड का उद्घाटन सीएम डॉ. मोहन यादव ने 27 दिसंबर को फीता काटकर किया था। लेकिन उद्घाटन के बाद से अभी तक 10 दिन बीत जाने के बाद भी यहां से बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। अभी भी सभी बसों का संचालन सेमरिया चौराहे स्थित पुराने बस स्टैंड से किया जा रहा है।

31 करोड़ की लागत से बना है बस स्टैंड

सतना-मैहर बायपास में स्थित नवनिर्मित अंतरराज्यीय बस स्टैंड का उद्घाटन किया जा चुका है। यह अंतरराज्यीय बस स्टैंड 31 करोड़ से अधिक की लागत से बनकर तैयार हुआ है। जो नगर निगम के द्वारा तैयार कराया गया है। इसके उद्घाटन के बाद जिले भर के समस्त बसें यही से संचालित होनी है, लेकिन बस स्टैंड सुनसान पड़ा हुआ है। आरोप लगाया जा रहा है कि बसों के संचालन का नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है और परिवहन विभाग की संपूर्ण गाइडलाइन का पालन किए बिना ही इसका उद्घाटन हो गया।

- Install Android App -

धूल फांक रहा है बस स्टैंड

बस स्टैंड पर मौजूद चौकीदार विनोद सिंह बघेल ने बताया कि “जब से इस बस स्टैंड का निर्माण हो रहा है, तब से यहां पर चौकीदारी का काम कर रहे हैं। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया, लेकिन बसों का संचालन शुरू नहीं हुआ है। हम भी यहां पर बसों के संचालन की राह देख रहे हैं। इतना खूबसूरत बस स्टैंड तो बना दिया गया, लेकिन यहां बसें नहीं चल पा रही हैं। जिससे यहां धूल और जाले लगते जा रहे हैं।”

परमिट शर्तों का पालन किए जाने की मांग

इस बारे में बस यूनियन के अध्यक्ष कमलेश गौतम ने बताया कि “हमारी कोई नवीन मांगे नहीं है। नवनिर्मित बस स्टैंड से बसों के संचालन के लिए जो हम लोगों को परमिट शर्तों में अनुबंध हुआ है। इस अनुबंध के तहत इसका पालन किया जाए। जिससे कि हम सब बसों का संचालन नए बस स्टैंड से कर सकें।”