jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

सतना : ई-अटेंडेंस एप का सर्वर फेल, हाजिरी के लिए छतों पर चढ़े शिक्षक

सतना। मध्‍य प्रदेश के सतना में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित हमारे शिक्षक एप में गुरुवार सुबह तकनीकी गड़बड़ी के चलते ई-हाजिरी प्रणाली पूरी तरह चरमरा गई. एप में लॉगिन, लॉग-आउट और उपस्थिति दर्ज न होने जैसी समस्या से शिक्षक, अतिथि शिक्षक, प्राचार्य और प्रधानाध्यापक तक परेशान दिखाई दिए. स्कूल पहुंचते ही मोबाइल पर हाजिरी लगाने की कोशिश में जुटा शिक्षकीय स्टाफ नेटवर्क टटोलते, मोबाइल बंद-चालू करते, डाटा बैलेंस जांचते और इंटरनेट स्पीड परखते नजर आया।

कई यूज़र्स हुए प्रभावित

- Install Android App -

कई शिक्षकों ने सहकर्मियों को फोन कर समस्या साझा की तो पता चला कि त्रुटि किसी एक तक सीमित नहीं, बल्कि सामूहिक रूप से सभी यूज़र्स को प्रभावित कर रही थी. सबसे बड़ी विडंबना यह रही कि लॉगिन सफल होने के बाद भी एप लगातार अबसेंट स्टेटस दिखा रहा था. वहीं, स्क्रीन पर एरर-402, 502 जैसे कोड बार-बार उभरते रहे, जिससे उपस्थिति दर्ज कराना असंभव हो गया।

शिक्षकों ने आज़माए नेटवर्क के लिए कई तरह के पैंतरे

सुबह 10 बजे की अनिवार्य समय-सीमा के दबाव में शिक्षकों ने हर संभव जुगाड़ आज़माया. कोई स्कूल की बाउंड्री पर चढ़कर नेटवर्क तलाशता दिखा तो कोई छत तक पहुंच गया, फिर भी सिस्टम ने साथ नहीं दिया. ग्रामीण क्षेत्रों में यह समस्या और गंभीर रही. सतना के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र परसमनिया और मैहर जिले के रामनगर कस्बे में सबसे अधिक शिकायतें दर्ज हुईं, जहां खासकर अतिथि शिक्षक इस आशंका से घिर गए कि कहीं ड्यूटी पर मौजूद रहने के बावजूद उनकी उपस्थिति सिस्टम में अनुपस्थित न दर्ज हो जाए।