jhankar
ब्रेकिंग
MP Weather Update: हरदा में मौसम रहेगा साफ, बढ़ेगा तापमान; पूर्वी MP में गरज-चमक का अलर्ट MP में सोने-चांदी के भाव स्थिर, त्योहारी सीजन में तेजी की उम्मीद LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव, कमर्शियल सिलेंडर ₹62.50 महंगा ग्वालियर में सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, 50 से ज्यादा महिलाओं के वीडियो मिलने का दावा हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

महू में भीषण सड़क हादसा, 7 वाहन आपस में टकराए

इंदौर। इंदौर के महू में मानपुरा थाना क्षेत्र में मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे के भेरू घाट पर आज शनिवार सुबह सड़क हादसा हो गया। हादसे में 7 वाहन एक दूसरे से टकरा गए, ट्रक और गैस टैंकर कारों पर चढ़ गए, जिसके चलते पूरा हाईवे बंद हो गया। गनीमत रही की इस हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

ट्रक अनियंत्रीत होकर मिनी ट्रक में घुसा
यह हादसा मानपुर भेरू घाट के घाट सेक्शन में हुआ, जहां करीब दो किलोमीटर तक लंबी ढलान है। इसी ढलान से एक तेज रफ्तार ट्रक गुजर रहा था, जो अनियंत्रीत हो गया और आगे चल रहे मिनी ट्रक में जा घुसा। मिनी ट्रक को टक्कर लगते ही वह आगे चल रही कार से भिड़ गया, इसके बाद एक और कार और पिकअप वाहन आपस में टकरा गए, जिससे देखते ही देखते 7 वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

- Install Android App -

भेरू घाट लेन हुई पूरी तरह से बंद
हादसे के बाद भेरू घाट से नीचे उतरने वाली लेन पूरी तरह से बंद हो गई, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। इसके बाद घाट चढ़ने वाली लेन से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई, लेकिन इससे करीब दो किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। जाम की स्थिति को देखते हुए कई वाहन चालकों ने इंदौर और धामनोद जाने के लिए अपने मार्ग बदल लिए।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही मानपुर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ट्रैफिक व्यवस्था संभाली। पुलिस के अनुसार, इंदौर की ओर से आ रहा कंटेनर (क्रमांक MH 46 BU 0506) भेरू घाट उतरते समय अनियंत्रित हो गया और आगे चल रही बाइक (क्रमांक MP 09 AX 4698) को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। घटनास्थल से बड़े भयावह वीडियो सामने आए हैं. फिलहाल मानपुर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यातायात को सामान्य करने का प्रयास जारी है।