jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

इंदौर में चाइनीज मांझे से 3 के गले कटे: एक मौत; स्टूडेंट समेत दो की सर्जरी

इंदौर। चाइनीज मांझे से होने वाली घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। खजराना क्षेत्र में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक युवक की मौत के बाद जूनी इंदौर में युवक के घायल होने की घटना हुई थी। अब तीसरी घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र की स्कीम नंबर 51 से सामने आई है। यहां पतंग लूटते समय एक युवक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया, जिससे उसके चेहरे और गले पर गंभीर चोटें आईं। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए 60 फीट रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। लगातार हो रही इन घटनाओं के बावजूद चाइनीज मांझे का उपयोग थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे लोगों की जान पर खतरा बना हुआ है। प्रशासन द्वारा प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझा खुलेआम इस्तेमाल किया जा रहा है, जो चिंता का विषय बना हुआ है। मामले में युवक ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।