Big news : दिनांक 18जनवरी को देवास के तुकोजीराव पवार स्टेडियम मे कराते इंडिया व मध्यप्रदेश कराते एसोसिएशन के द्वारा भरत रतन नेशनल कराते प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
दिनांक 18जनवरी को देवास के तुकोजीराव पवार स्टेडियम मे कराते इंडिया व मध्यप्रदेश कराते एसोसिएशन के द्वारा भरत रतन नेशनल कराते प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे मध्यप्रदेश सहित लगभग 700 विभिन्न प्रदेशो के खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें हरदा जिले से भी चयनित खिलाड़ियों ने भाग लिया(बालिका वर्ग समूह मे)
कु.पीहू पिता निलेश सेन 11 वर्ष आयु वर्ग (-25) वजन समहू मे खेलते हुये,ब्रांस मेडल जीता वही ईशा पिता सोहन सिंह राजपूत ने 11 वर्ष आयु वर्ग मे (30-35)वजन समूह मे खेलते हुये
सिल्वर मेडल जीता,वही मेदेशा पिता डॉ.श्रीचंदपटेल(जाट) ने 12 वर्ष आयु वर्ग मे वर्ग (35-40)वजन समूह मे खेलते हुये,ब्रांस मेडल जीता,वही कशिश पिता हरिओम विश्नोई ने 14 वर्षआयु वर्ग(-40)वजन समूह खेलते हुये सिल्वर मेडल जीता,
(बालक वर्ग समूह मे )
मानस सेन पिता निलेश सेन ने 14 वर्ष आयु वर्ग(-45) वजन समूह मे खेलते हुये सिल्वर मेडल जीता,विहान पिता भूपेंद्र विश्नोई(झाड़पा)ने 14 वर्ष आयु वर्ग(-35)वजन समूह मे खेलते हुये ब्रांस मेडल जीता,वही इस प्रतियोगिता मे हरदा जिला(मध्यप्रदेश)ने तीसरा स्थान प्राप्त कर आल चैंपियनशिप ट्राफी जीती,
प्रतियोगिता मे निलेश सेन व श्रीमति रेणुका सेन(ब्लेक बेल्ट) अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता को रेफरी की भूमिका के लिये चयनित किया गया था,प्रतियोगिता के समापन अवसर पर श्रीमंत विक्रम सिंह जी पवार(देवास)कराते
इंडिया के अध्यक्ष व श्री विनय जी यादव कराते इंडिया के सचिव व मध्यप्रदेश कराते एसोसिएशन के सचिव व अतिथियो द्वारा कोच निलेश सेन व टीम को चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की गई,

