jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश पंधानिया में अस्पृश्यता निवारणार्थ जिला स्तरीय सद्भावना शिविर आयोजित हंडिया : आंगन मिलन सेवा में गूंजा सेहत का संदेश, महिलाओं को पोषण और एनीमिया से बचाव की दी जानकारी

सिंगरौली में खदान धंसने से 3 महिलाओं की मौत, 2 घायल

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में खदान धंसने से हादसा हो गया. इसमें 3 महिलाओं की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए। झुई खदान में मिट्टी निकालते समय खदान धंसने से 5 लोग दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से जिला प्रशासन ने घायलों को खदान से बाहर निकाला गया। जिनमें 3 लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि दो लोग घायल हो गए थे।

- Install Android App -

‘छुई’ निकालते समय हुआ हादसा

पूरा मामला जियावन थाने के कुंदवार चौकी इलाके का है। जानकारी के मुताबिक कुंदवार चौकी पहाड़ी से आसपास के गांव की महिलाएं घरेलू कार्य के लिए छुई (पोतने वाली मिट्टी) लेने गई थीं। इसी दौरान छुई खदान धंसने से पांच महिलाएं दब गईं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और जिला प्रशासन ने जेसीबी की मदद से रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला। जिसमे तीन लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।