jhankar
ब्रेकिंग
खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे आईटीआई में रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ 8 अक्टूबर को लगेगा सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती 2026 अंतर्गत द्वितीय चरण की परीक्षा 7 से 18 अक्टूबर तक भोपाल ... 6 अक्टूबर को 19 वर्ष तक के बच्चों को खिलाई जायेगी कृमिनाशक एल्बेण्डाजॉल गोली राशन पाने वालों की सूची से अपात्रों के नाम सख्ती से हटाएं - कलेक्टर सिद्धार्थ जैन सरकारी योजना से बदली तस्वीर: सरफराज ने शुरू की फिंगर निर्माण इकाई, 4 लोगों को मिला रोजगार

नीमच और आसपास के क्षेत्र में मौसम का कहर, तेज बारिश व ओलावृष्टि, फसल को नुकसान

मंदसौर। पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में उमड़-घुमड़ रहे बादल रविवार सुबह अचानक बरस पड़े। नीमच जिले के बाद अब मंदसौर जिले में भी मौसम ने अचानक करवट ले ली। मल्हारगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झाड़ा में आज अचानक तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

- Install Android App -

इस पूर्वानुमान के अनुसार आज दोपहर नीमच जिले के हर्कियाखाल, पालसोडा, राबडिया, झांतला सहित मनासा क्षेत्र में बेमौसम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई ये मक्का के दाने के आकार दिखे। ये ओलावृष्टि करीब 15 मिनिट तक रही। जैसे ही ये ओलावृष्टि हुई वैसे ही सोशल मिडिया यूजर्स ने वीडियो बनाकर अपलोड की इस अचानक हुई ओलावृष्टि से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं, क्योंकि इससे खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। ओलावृष्टि के कारण खेतों में खड़ी अफीम की फसल सहित अन्य रबी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। अचानक बदले मौसम से किसान खासे चिंतित नजर आए।

दरअसल, मौसम में आए इस बदलाव की वजह वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) है। शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त ने बताया कि विक्षोभ के चलते फिलहाल प्रति चक्रवात बना हुआ है जिसे बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी मिल रही है जिससे आसमान में बादलों की स्थितियां बनने के साथ बारिश हो रही है। सोमवार को भी बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि, 2 फरवरी से लगातार सिस्टम आएंगे जिसके चलते मौसम बदलता रहेगा।