आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, अपने कार्यों के प्रति सजग रहने वाला परोपकारी तथा दयालु स्वभाव का होगा। शिक्षा उत्तम रहेगी। नौकरी में अच्छी सफलता प्रा्रप्त करेगा। माता पिता को सुखी रखेगा। फाल्गुन कृष्ण षष्ठी को चित्रा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, पीतल, लोहा और शेयर, बिनौला, जीरा, धनियां, लालमिर्च, हल्दी, मैथी के भाव में तेजी का रूख रहेगा। गुड, खांड में नरमी की चाल चलेगी। भाग्यांक 3715 है।
मेष राशि :- भाग्य का सितारा साथ देगा, बिगड़े कार्य बनेंगे, योजनापूर्ण अवश्य होंगे।
वृष राशि :- नवीन मैत्री व मंत्रणा सफल हो, संवेदनशील होने से बचिएगा।
मिथुन राशि :- स्त्रीवर्ग से हर्ष, कुछ चिन्ता, व्यवसायिक कार्यों में आरोप, कष्ट अवश्य होगा।
कर्क राशि :- व्यग्र मन उद्विघ्न रखेगा, कार्यगति मंद होवे किन्तु रुके कार्य निश्चय होवे।
सिंह राशि :- साधन संपन्नता के योग बने, दैनिक व्यवसाय गति अनुकूल बनी ही रहे।
कन्या राशि :- विरोधी परेशान करें, व्यर्थ धन का व्यय असमंजस की स्थिति होगी।
तुला राशि :- कार्य व्यवसाय में बाधा, तनाव क्लेश से बचने का प्रयास करें।
वृश्चिक राशि :- चिन्ता बनी रहेगी, कुटुम्ब की समस्याओं का समाधान होगा।
धनु राशि :- बिगड़े हुए कार्य बनेंगे, आशानुकूल सफलता से सहयोग अवश्य ही बने।
मकर राशि :- स्थिति में सुधार कार्य सफलता से संतोष होगा, बिगड़े कार्य बनें।
कुंभ राशि :- स्वास्थ्य नरम एवं कही से तनाव पूर्ण वातावरण कष्टप्रद होगा।
मीन राशि :- दूसरो के कार्यों में समय और धन नष्ट न करें, समय का ध्यान दे।

