jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल अपडेट: 1 मई 2026 होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकला पाकिस्तान का तेल टैंकर 'खैरपुर', बढ़ा कूटनीतिक चर्चाओं का दौर जबलपुर बरगी हादसा: रस्सियों और गैस कटर से क्रूज निकालने की जद्दोजहद जारी ग्वालियर में बीच सड़क 'तीन तलाक' मामला: पति पर FIR, कानून के तहत कार्रवाई शुरू Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 01 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : घंटी तो बजेगी पर अब आवाज में वो अपनापन नहीं होगा — प्रधान पाठक जीआर चौरसिया को नम आंखों से ... हंडिया : हंडिया में खुला “युवालय सेंटर”, अब गांव के युवाओं को गांव में ही मिलेगा भविष्य गढ़ने का मंच... जबलपुर: नर्मदा नदी में पलट गया सैलानियों से भरा क्रूज, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी टीकमगढ़, मुरैना, निवाड़ी में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले बड़वाह में नाबालिग लड़की का मोबाइल टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा

जबलपुर में करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने कश्मीर से दबोचा

जबलपुर। जबलपुर में करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने जम्मू कश्मीर से धर दाबोचा है आरोपियों ने शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर जबलपुर की महिला से ढाई करोड़ रुपये ठग लिए थे। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मास्टरमाइंड तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है।

जम्मू कश्मीर और UP के रहने वाले हैं आरोपी

- Install Android App -

शेयर बाजार में प्रतिदिन 5 प्रतिशत और दीर्घकालिक निवेश पर 500 प्रतिशत तक रिटर्न का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में जम्मू-कश्मीर निवासी नसीर अहमद शेख और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी मोहम्मद अजहर शामिल हैं।

अलग-अलग खातों से 2 करोड़ 27 लाख ट्रांसफर करवाए

पुलिस ने बताया कि जबलपुर निवासी महिला को अज्ञात व्यक्तियों ने शेयर बाजार में अल्पकालिक और दीर्घकालिक निवेश, कैपिटल गेन और सस्ते दामों पर बल्क ट्रेडिंग का प्रलोभन दिया। इस दौरान महिला से अलग-अलग खातों में कुल 2 करोड़ 27 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। महिला की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर टीम ने जम्मू-कश्मीर और सहारनपुर में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ठगी की गई राशि में से करीब 45 लाख रुपये उनके खातों में ट्रांसफर हुए थे, जबकि शेष राशि गिरोह के सरगना के खातों में भेजी गई।