jhankar
ब्रेकिंग
Harda news: मकड़ाई समाचार के संपादक मोहन गुर्जर से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी ! सिविल लाइन में... सिटी बस पास महंगा होने से छात्र नाराज: किराया 600 रुपए हुआ, पास योजना बंद होने से बढ़ें दाम कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शनः एम्स के सामने चूहा पकड़ने का पिंजरा और कीटनाशक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता 56 साल की सुनीता सिंह ने रचा इतिहास, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा शादी के लिए चाहिए LPG तो पहले देना होगा कार्ड, सिलेंडर वितरण पर नई व्यवस्था लागू शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को CM हाउस घेरने से रोका, भोपाल में पुलिस की सख्ती जबलपुर के तेवर में बुरादा फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरातफरी ओंकारेश्वर में शंकराचार्य प्रकटोत्सव की धूम, मोहन यादव ने मांधाता पर्वत पर किया उद्घाटन इंदौर में जलसंकट बढ़ा, गर्मी के चलते निर्माण कार्य और सर्विस स्टेशनों में बोरिंग और नर्मदा जल का उपय... रूस ने कर दिया भीषण हमला- एक साथ टूट पड़े 659 ड्रोन और 44 मिसाइलें, 18 की मौत

हरदा : वर्ष 2026 की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को

हरदा : नालसा, नई दिल्ली और मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्री अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में पूरे जिले में लंबित प्रकरणों तथा प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण हेतु 14 मार्च, 2026 को वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय, हरदा तथा तहसील न्यायालय, टिमरनी और खिरकिया में किया जावेगा।

- Install Android App -

इस संबंध में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा, श्री चंद्रशेखर राठौर ने बताया कि नेशनल लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य सिविल और आपराधिक शमनीय प्रकरण, परक्राम्य अधिनियम की धारा 138 के अंर्तगत प्रकरण, बैंक रिकवरी संबंधी मामले, एमएसीटी प्रकरण (मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा), वैवाहिक प्रकरण, श्रम विवाद प्रकरण, भूमि अधिग्रहण के प्रकरण, विद्युत बिल, जलकर, सम्पत्तिकर बिल संबंधी प्रकरण (चोरी के मामलों को छोड़कर), सेवा मामलें जो सेवा निवृत्ति लाभों से संबंधित है,

राजस्व तथा अन्य सभी प्रकार के राजीनामा योग्य, प्री-लिटिगेशन (मुकदमा पूर्व) प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा। उन्होंने आमजन से नेशनल लोक अदालत में दी जाने वाली छूट का लाभ प्राप्त कर राजीनामा योग्य प्रकरण का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से करने की अपील की।