हरदा। बीती रात हरदा खंडवा रोड़ पर ग्राम कड़ोला के एक बाइक सवार के साथ रात करीब दस दर्दनाक घटना हुई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई।
मृतक की पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है।
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार रहटगांव थाना क्षेत्र के कनगांव निवासी रामविलास बीड़ारिया राजपूत अपनी पत्नी उमा बाई और बेटी साक्षी के साथ एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामविलास की मौके पर ही मौत हो गई।

