jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

रायसेन में सनसनी: डिप्टी जेलर समेत दो को गोली मारकर युवक ने दी जान

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में नौकरी से निकाले जाने से नाराज एक युवक ने बेहद खतरनाक तरीके से इंतकाम लिया। आरोपी ने डिप्टी जेलर समेत तीन लोगों पर फायरिंग कर दी, जिसमें डिप्टी जेलर और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी ने खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी।

लापरवाही के कारण नौकरी से निकाला गया युवक

पूरा मामला बनखेड़ी गांव स्थित नर्सरी का है। जानकारी के मुताबिक गुड्डा लोधी रायसेन के अमरावत नर्सरी में मजदूरी का काम करता था। लेकिन काम में लापरवाही करने के कारण गुड्डा लोधी को 5 साल पहले नौकरी से निकाल दिया गया। जिसको लेकर गुड्डा के मन में इंतकाम की भावना पैदा हो गई थी। मंगलवार को आरोपी ने सरेराह नर्सरी प्रभारी डिप्टी रेंजर समेत तीन लोगों पर फायरिंग कर दी। जिसमें डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा की पीठ पर गोली लगी, वहीं एक अन्य महिला कर्मचारी की पीठ में गोली आरपार हो गई। जबकि तीसरा एक व्यक्ति झुक गया, जिससे वो बाल-बाल बच गया। वहीं घायल दोनों को भोपाल रेफर किया गया है।

- Install Android App -

फायरिंग के बाद मौके से फरार हुआ आरोपी

डिप्टी रेंजर समेत 3 लोगों पर फायरिंग करने के बाद आरोपी गुड्डा लोधी मौके से फरार हो गया। इसके बाद आरोपी का शव पेड़ पर लटका मिला. पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका है कि फायरिंग करने के बाद आरोपी ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घायलों का किया जा रहा है इलाज

जानकारी के मुताबिक आरोपी गुड्डा लोधी ने करीब 5 राउंड फायरिंग की थी। जिसमें डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा और एक अन्य महिला कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को भोपाल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों ही घायल अब खतर के बाहर हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।