jhankar
ब्रेकिंग
राजस्थान में इन 8 एनर्जी ड्रिंक्स पर लगा बैन, 5 लाख कैन जब्त एक पेड़ बेटी के नाम" में ही बेटियां रहीं पीछे, बैनर पकड़कर खड़ी कीं सिद्धार्थ सिंह परिहार का आईआईटी दिल्ली में चयन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमर सिंह उइके ने किया सम्मान विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅

हरदा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में हरदा में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन हुआ इसमें अलग-अलग क्षेत्र के 80 प्रमुख जनों ने भाग लिया

हरदा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में हरदा में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें अलग-अलग क्षेत्र के 80 प्रमुख जनों ने भाग लिया।

हरदा डिग्री कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य श्री भागैया जी थे।

प्रारंभ में श्री भागैया जी ने संघ संस्थापक डॉ हेडगेवार जी के बारे में बताया कि वह जन्मजात देशभक्त थे। युवावस्था में उनका क्रांतिकारियों से बहुत निकट का संबंध था। बाद में वह कांग्रेस के भी सदस्य बने। वह स्वतंत्रता आंदोलन के लिए दो बार जेल भी गए.।

- Install Android App -

उन्हें ध्यान में आया कि आत्मविस्मृति, आत्म केंद्रित जीवन और संगठन के अभाव के कारण हम इतने वर्ष अंग्रेजों के गुलाम रहे। इसलिए देश और समाज के प्रति जागरूक,संवेदनशील मनुष्यों का निर्माण आवश्यक है। इस कार्य के लिए उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। जो पिछले 100 वर्षों से हिंदू संगठन के कार्य में लगा हुआ है।

उन्होंने महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे अनेक महापुरुषों से संवाद किया । श्री भागैया जी ने आगे बताया कि संघ के कार्यकर्ता अब समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सकारात्मक परिवर्तन के लिए सक्रिय हैं।उन्होंने आगामी वर्षों के लिए पंच परिवर्तन के क्षेत्र में काम करने का सभी प्रमुख जनों से आवाहन किया।

जिनमें सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी एवं स्व का भाव एवं नागरिक कर्तव्यबोध के क्षेत्र सम्मिलित है।कार्यक्रम के पश्चात श्री भागैया जी ने जिज्ञासु श्रोताओं के प्रश्नों के उत्तर भी दिए।

इस अवसर पर संघ के विभाग संघचालक श्री धन्नालाल जी दोगने,जिला सहसंघचालक श्री नरेंद्र जी भामू, संघ के क्षेत्र गौसेवा प्रमुख श्री बृज किशोर जी भार्गव एवं प्रांत सेवा प्रमुख श्री विक्रम जी तथा बड़ी संख्या में हरदा के प्रमुख एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित थे.।