jhankar
ब्रेकिंग
कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश

दिग्विजय सिंह ने तोड़ी सौगंध! राहुल गांधी के साथ मंच पर नजर आए; राजनीतिक मंच पर ना बैठने का किया था ऐलान

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे। वे यहां किसान महापंचायत करने आए हैं। राहुल गांधी के दौरे के साथ ही सूबे की सियासत गरमा गई है। वहीं राहुल गांधी के भोपाल आने के साथ ही दिग्विजय सिंह की कसम टूटती नजर आई।दिग्विजय सिंह ने ऐलान किया था कि वे अब किसी भी राजनीतिक मंच पर नहीं बैठेंगे। लेकिन मंगलवार को राहुल गांधी के साथ स्टेज पर नजर आए।

राहुल गांधी के सामने टूटी कसम

- Install Android App -

दरअसल पिछले साल 28 अप्रैल को ग्वालियर में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली का आयोजन हुआ था। इसमें कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह शामिल हुए थे। इस दौरान मंच पर बैठने को लेकर कार्यकर्ताओं में आपस में लड़ाई हो गई थी। जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा था कि आप लोग विवाद ना करें। मैं अब किसी भी राजनीतिक मंच पर नहीं बैठूंगा। केवल भाषण दूंगा।

‘INDIA गठबंधन के निर्विवाद नेता राहुल गांधी हैं’

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंन कहा, ‘यह बात साफ है कि पूरी तरह से यह समझौता भारत के हित में नहीं है, यह साबित हो चुका है कि पूरी तरह से यहां के किसानों के साथ अन्याय हुआ है।’ वहीं INDIA गठबंधन के नेतृत्व को लेकर उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर गठबंधन के निर्विवाद नेता राहुल गांधी हैं।