jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

हरदा : कृषि रथ के माध्यम से जिले के 6720 किसानों को दी गई सलाह

210 ग्राम पंचायतों में पहुँचा कृषि रथ

630 जनप्रतिनिधियों की रही भागीदारी

नरवाई प्रबन्धन में उन्नत कृषि यंत्रों के उपयोग के लिये किया प्रेरित

हरदा : म.प्र. शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा प्रदेश में वर्ष 2026 को “कृषि वर्ष“ के रूप में मनाया जा रहा है। म.प्र. शासन एवं कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशन में हरदा जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायतों में कृषि रथ का संचालन 11 जनवरी से 11 फरवरी तक किया गया।

- Install Android App -

उप संचालक कृषि श्री जे.एल. कास्दे ने बताया कि जिले के विकासखंडो में संचालित कृषि रथों द्वारा 210 ग्रामपंचायतों में भ्रमण किया गया। इस दौरान 6720 कृषक तथा 630 जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विभागीय अधिकारी कर्मचारियों व वैज्ञानिको ने किसानों को विस्तृत जानकारी दी।

कृषि रथ के साथ कृषि विज्ञान केंद्र, कोलीपुरा के वैज्ञानिक, कृषि विभाग एवं संबद्ध विभाग के अधिकारी कर्मचारी द्वारा किसानों से सीधा संपर्क कर ई-विकास प्रणाली से उर्वरक क्रय करने, ग्रीष्मकालीन मूंग के स्थान पर उडद, मूंगफली एवं तिल फसल लगाने, फसल कटाई उपरांत शेष अवशेष यथा नरवाई प्रबंधन हेतु,

उन्नत कृषि यंत्रो जैसे सुपरसीडर, मल्चर, रोटावेटर इत्यादि का उपयोग कर नरवाई को मृदा में अपघटित करने एवं प्राकृतिक व जैविक कृषि करने, मृदा स्वास्थ कार्ड के आधार पर उर्वरकों की संतुलित मात्रा का उपयोग करने और भूमि पर बोई गई फसल अनुसार सूक्ष्म पोषक तत्वो के उपयोग करने हेतु जागरूक एवं प्रोत्साहित किया गया। साथ ही विभाग द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं तथा समसामयिक सलाह प्रदान की गई।

उप संचालक श्री कास्दे ने बताया कि कृषि रथ कार्यक्रम के सफल संचलन में कृषि विस्तार अधिकारियो, विकासखंड तकनीकी प्रबंधक व सहायक तकनीकी प्रबंधक, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी, ग्राम पंचायत स्तर के मैदानी अमले की सक्रीय भागीदारी रही है।