Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 20 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मधार्मिकराशिफल
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य सुन्दर, दुबला, पतला, लंबे कद का परिश्रमी होगा। किसी खास विद्या का ज्ञाता होगा। लेखन अध्ययन, रचनात्मक कार्यो में लाभ प्राप्त होगा। माता पिता को जीवन में सुखी रखेगा। चैत्र शुक्ल द्वितीया को रेवती नक्षत्र के प्रभाव से जमकर के अंदर से प्राप्त होने वाले पदार्थ, तिल, और उड़द कालीमिर्च, लोहा के भाव में तेजी होगी। आज 10 बजकर 30 मिनिट से 20 मिनिट के रूख पर व्यापार करना लाभदायक रहेगा। भाग्यांक 5165 है।
मेष राशि :- कुटुम्ब की समस्या में समय बीते तथा धन व्यर्थ व्यय होगा, सामाजिक लाभ मिले।
वृष राशि :- मानसिक बेचैनी, क्लेश व अशांति के योग बनेंगे तथ कार्य व्यवसाय से लाभ होगा।
मिथुन राशि :- वृथा भ्रमण से धन हानि, आरोप क्लेश से बचे तथा मानसिक स्थिति संदिग्ध रहेगी।
कर्क राशि :- परिश्रम से कुछ सफलता मिले, अर्थ व्यवस्था की अनुकूलता होगी, ध्यान देते रहे।
सिंह राशि :- मनोबल उत्साहवर्धक होंगे, कार्यगति में सुधार बनेगा, समय का ध्यान रखकर कार्य करे।
कन्या राशि :- सामाजिक कार्यों में प्रभुत्व वृद्धि होगी, धन का लाभ अवश्य ही होगा, ध्यान दें।
तुला राशि :- अधिकारी वर्ग से विशेष समर्थन फलप्रद रहेगा तथा व्यय भार बढ़ जायेगा।
वृश्चिक राशि :- धन लाभ, कार्य कुशलता से संतोष पराक्रम एवं समृद्धि के योग अवश्य बनेंगे।
धनु राशि :-व्यवसायिक गति उत्तम, मित्रों से सहयोग मिलेगा, रुके कार्य बन जायेंगे, प्रसन्नता होगी।
मकर राशि :- मनोबल उत्साहवर्धक हो, दैनिक कार्यगति में सफलता अवश्य ही मिल जायेगी।
कुंभ राशि :- कार्य व्यवसाय में अधिक धन का व्यय होगा, व्यय संभलकर करेंगे।
मीन राशि :- समृद्धि के साधन जुटाए, इष्ट मित्र सुखवर्धक होंगे, कार्य व्यवसाय का ध्यान रखे।

