jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

मार्च एवं अप्रैल माह का राशन एक साथ मिलेगा

हितग्राहियों को 2 बार करना होगा बायोमेट्रिक सत्यापन

- Install Android App -

हरदा : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र परिवारों को मार्च और अप्रैल महीने का अनाज एक ही बार में दिया जाएगा। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री वासुदेव भदोरिया ने बताया कि राशन प्राप्त करने के लिए हितग्राहियों को उचित मूल्य की दुकान पर दो बार अंगूठा लगाकर बायोमेट्रिक सत्यापन करना होगा।

दो बार अंगूठा लगाने के बाद उचित मूल्य दुकान के विक्रेता द्वारा हितग्राही को दोनों माहों की राशन सामग्री एक साथ दी जाएगी। खाद्य विभाग ने पात्र परिवारों से अपील की है कि राशन दुकान से दो बार बायोमेट्रिक सत्यापन करके अपनी मार्च एवं अप्रैल दोनों माह की पात्रता अनुसार राशन सामग्री एवं मशीन से निकाली गई 2 पावती भी प्राप्त करें।