jhankar
ब्रेकिंग
पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हरदा-खिरकिया सड़क की बदहाली पर विधायक दोगने का अल्टीमेटम, 8 दिन में मरम्मत नहीं तो आंदोलन हरदा जिले की 47 बैंक शाखाओं में लटके ताले नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत खिरकिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई आरवी फर्नीचर मार्ट और खाली प्लॉट से 50 हजार रुपए की अवैध स... पोला अमावस्या पर बाबा भैरवनाथ का किया आकर्षक श्रृंगार, बांटी प्रसादी - बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्ध... हरदा: पूर्व साडा अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी शिवनारायण टांक का निधन

खुशियों की दास्तां : जल गंगा संवर्धन अभियान से नौसर के शुभम के जीवन में आई समृद्धि – तालाब में खिला ‘कमल’, मुख्यमंत्री का जताया आभार

हरदा :  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण के साथ-साथ किसानों की आर्थिक समृद्धि का आधार बन रहा है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण टिमरनी तहसील के ग्राम नौसर में देखने को मिला है, जहाँ युवा किसान श्री शुभम पिता श्री राजेश ने जल संवर्धन के माध्यम से अपनी सफलता की एक नई ‘खुशियों की दास्तां’ लिखी है।

शुभम ने बताया कि पिछले वर्ष उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत अपने खेत के तालाब का जीर्णाेद्धार और जल संरक्षण कार्य किया था। आज परिणाम स्वरूप उनके तालाब में पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध है।

- Install Android App -

पानी की इसी उपलब्धता का लाभ उठाते हुए उन्होंने कमलकंद की खेती शुरू की, जिससे उन्हें अब अच्छा मुनाफा प्राप्त हो रहा है। अपनी इस उपलब्धि के लिए शुभम ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शासन का यह अभियान ने न केवल भू-जल स्तर को सुधारा है, बल्कि किसानों को नवाचार करने के लिए प्रोत्साहित भी किया है।

शुभम ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि 19 मार्च 2026 से पुनः प्रारंभ हो रहे जल गंगा संवर्धन अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा, कि ‘‘जल की एक-एक बूंद कीमती है। यदि हम आज जल को बचाएंगे, तभी आने वाला कल सुरक्षित और खुशहाल होगा।’’