jhankar
ब्रेकिंग
मुरैना से उज्जैन जा रही बारात हादसे का शिकार, दूल्हे की दादी समेत तीन की मौत इंदौर में बनेगा प्रदेश का पहला क्वांटम कंप्यूटर, हाई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ा कदम खंडवा चर्बी कांड: लाइसेंस खत्म होने के बाद भी चल रही थी फैक्ट्री, दो अफसर सस्पेंड 'आप इस जमाने की होकर 5 बच्चे कर रही हो', IAS विदिशा मुखर्जी ने प्रसूता पर किया तीखा बयान हेलीकॉप्टर से सटीक मिसाइलें दागकर भारत ने रचा इतिहास, बढ़ेगी सेना की ताकत नेपाल एयरलाइंस ने नक्शे में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताया ईरान युद्ध, यूक्रेन संघर्ष और व्हाइट हाउस में गोलीबारी पर पुतिन-ट्रंप ने की बात सोना 1.49 लाख तो चांदी 2.34 लाख के पार शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज

EPFO 3.0: बड़ी खुशखबरी! अब UPI के जरिए मिनटों में बैंक खाते में आएगा PF का पैसा ।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 फायनेंश। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स को एन वित्तीय वर्ष का सबसे बड़ा तोहफा दिया है। 1 अप्रैल, 2026 से लागू हुए नए नियमों के तहत, अब आपको पीएफ (PF) निकालने के लिए हफ्तों का इंतज़ार नहीं करना होगा। EPFO ने तकनीकी रूप से बड़ा कदम उठाते हुए UPI आधारित निकासी सेवा शुरू कर दी है, जिससे अब क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया ‘रियल-टाइम’ में बदल गई है।

 

अब जटिल ऑनलाइन प्रोसेस से मिली मुक्ति

अभी तक पीएफ निकालने के लिए ईपीएफओ पोर्टल पर लंबी क्लेम फाइलिंग प्रक्रिया और उसके बाद फील्ड अधिकारियों की मंजूरी का इंतजार करना पड़ता था। इसमें अक्सर 7 से 15 दिनों का समय लग जाता था। लेकिन *EPFO 3.0* अपडेट के साथ, अब आप बस कुछ आसान स्टेप्स में सीधे अपने बैंक खाते में पैसा प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए केवल आपके पास एक एक्टिव UPI आईडी होना अनिवार्य है।

UPI के जरिए PF निकासी का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

अगर आप भी अपना पीएफ का पैसा निकालना चाहते हैं, तो इन आसान चरणों का पालन करें:

स्टेप 1- अपने स्मार्टफोन पर EPFO पोर्टल या UMANG ऐप को खोलें और लॉगिन करें।

स्टेप 2-मेन्यू में ‘Online Services’ के तहत ‘UPI Withdraw’ विकल्प को चुनें और वह राशि भरें जिसे आप निकालना चाहते हैं।

स्टेप 3- आपकी पात्रता की जाँच होने के बाद, ट्रांजैक्शन को प्रमाणित करने के लिए अपना UPI PIN दर्ज करें।

स्टेप 4- पैसा आपके बैंक खाते में क्रेडिट होते ही, आप किसी भी नजदीकी UPI-ATM पर जाकर कैश निकाल सकते हैं।

स्टेप 5- ATM स्क्रीन पर ‘QR Cash’ का विकल्प चुनें।

- Install Android App -

स्टेप 6- अपने UPI ऐप से स्क्रीन पर दिख रहे QR कोड को स्कैन करें और कैश प्राप्त करें।

निकासी के लिए अनिवार्य शर्तें और नियम

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए EPFO ने कुछ सुरक्षा मानक और शर्तें तय की हैं, जिन्हें पूरा करना जरूरी है:

eKYC पूर्ण होना- आपका आधार और बैंक विवरण पूरी तरह से वेरिफाइड (eKYC) होना चाहिए।

UAN सक्रियता- आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिव मोड में होना चाहिए।

 

आधार लिंक- आपका PF अकाउंट अनिवार्य रूप से आधार से लिंक होना चाहिए।

मोबाइल नंबर- आपका मोबाइल नंबर आधार और आपके UPI ऐप (जैसे Google Pay, PhonePe) दोनों के साथ एक समान और लिंक होना चाहिए।

बैंक अपडेशन- आपके बैंक का KYC स्टेटस EPFO पोर्टल पर पूरी तरह अपडेटेड होना चाहिए।

 

एजेंट दलाल की भूमिका खत्म

इस नई व्यवस्था न केवल प्रक्रिया को तेज बनाती है, बल्कि पारदर्शिता बनाती है।यह भ्रष्टाचार और बिचौलियों की भूमिका को भी खत्म करने में सहायक सिद्ध होगी।