jhankar
ब्रेकिंग
संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 मई को होगा भारतीय किसान संघ ने गेहूं खरीदी एवं मूंग खरीदी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

हरदा : करताना क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही बोरवेल मशीन जब्त, पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई से मचा हड़कंप

हरदा। टिमरनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत करताना चौकी के ग्राम काथड़ी के पास अवैध रूप से बोर कर रही एक बोरवेल मशीन को करताना पुलिस ने जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई रात के अंधेरे में की गई। मशीन को पकड़कर करताना पुलिस थाने में खड़ा किया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरदा एसपी श्री शशांक द्वारा इस अवैध बोरिंग मशीन को पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक की अचानक की गई इस कार्रवाई के बाद करताना पुलिस चौकी में हड़कंप मच गया।

- Install Android App -

वाहन को जब्त कर चौकी में खड़ा करवाया गया है।
मकड़ाई एक्सप्रेस से हुई चर्चा में करताना पुलिस चौकी के एएसआई नानकराम कुशवाह ने बताया कि एक बोरवेल मशीन पकड़ी गई है और इस संबंध में आगे की कार्रवाई चल रही है। पुलिस जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि ये मशीन किसकी है।

खबर आगे अपडेट हो रही है