jhankar
ब्रेकिंग
अब बिना हेलमेट-सीट बेल्ट के नहीं मिलेगा तहसील परिसर में प्रवेश हंडिया : अतिक्रमण माफिया के आगे नतमस्तक प्रशासन? ज्ञापन के बाद भी कार्रवाई शून्य, दुकानदारों ने खोला... नंदरवाड़ा में युवक के घर से ढाई किलो संदिग्ध मांस जब्त, वन विभाग की जांच शुरू आरजी कर मेडिकल कॉलेज केस: पीड़िता के पिता भावुक, मां रत्ना देबनाथ ने कहा- न्याय जरूर मिलेगा दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट गुना बमोरी में नवविवाहिता से गैंगरेप, मेडिकल कॉलेज के बाहर फेंका मध्य प्रदेश के ओबीसी छात्रों को दिल्ली में पढ़ाई के लिए 10,000 रुपये मासिक छात्रवृत्ति मिलेगी मध्य प्रदेश में आज का मौसम: मुख्य शहरों का तापमान और हरदा का हाल एमपी के 16 जिलों में उच्चदाब बिजली कनेक्शन अब पूरी तरह ऑनलाइन, दफ्तर के चक्कर खत्म सिवनी मालवा के स्कूलों में बजी खतरे की घंटी, 973 छात्र कम हुए, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

हरदा : प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय एवं सुश्री रजनी वर्मा, हरदा एसडीएम श्री अशोक डहेरिया, एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल, टिमरनी एसडीएम श्री संजीव नागू सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में देव कॉलोनी निवासी लक्ष्मण ने आवेदन देकर कॉलोनी में सड़क निर्माण व पानी की निकासी की मांग की, जिस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। टिमरनी निवासी अशोक कुमार बिल्लौरे ने ग्राम पिपल्यामाफी में स्थित अपनी भूमि का नक्शा दूरस्त कराने के संबंध में आवेदन दिया,

- Install Android App -

जिस पर संबंधित अधिकारी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में ग्राम भोनखेड़ी के किसानों ने वाटर कोर्स बनवाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग को किसानों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।

जनसुनवाई में उमाशंकर साकल्ले ने सेवा निवृत्ति के बाद भी ग्रेज्युटी, पेंशन, बीमा व अवकाश नगदीकरण का लाभ प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच कर आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।

जात्राखेड़ी निवासी दिनेश पंवार ने आवास योजना की राशि प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी सिराली को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।