jhankar
ब्रेकिंग
नेपाल में बड़ा हादसा - पहाड़ टूटकर काली गंडकी नदी में गिरा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई श्री जिनवाणी पाल्की शोभायात्रा श्राद्ध पक्ष में अनूठी पहल: हिंडोलनाथ बाबा की पहाड़ी पर रोपे 101 पौधे जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित

मधुमक्खियों का तांडव! गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर किया हमला

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश में मधुमक्खियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नरसिंहपुर के गाडरवारा रेलवे स्टेशन का है। यहां रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे यात्रियों पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले से स्टेशन पर भगदड़ मच गई। जिसमें 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पूरे प्लेटफॉर्म को खाली करवाना पड़ा

पूरा मामला गाडरवारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक का है। यहां शुक्रवार को यात्री इंटरसिटी एक्सप्रेस के लिए इंतजार कर रहे थे।तभी स्टेशन के पास पानी की टंकी में लगाए मधुमक्खियों के छत्तों से हजारों की संख्या में मधुमक्खियों ने यात्रियों पर हमला कर दिया। अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले में यात्री घबरा गए। यात्रियों को जान बचाने के लिए अपना सामान तक छोड़कर भागना पड़ा। इस दौरान भगदड़ मच गई और कई यात्री इसमें घायल भी हो गए। लेकिन मधुमक्खियों का आतंक कम नहीं हुआ। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने पूरे प्लेटफॉर्म को खाली करवाया। इसके कारण स्टेशन पर लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हो गई।

पानी की टंकी में लगे हैं मधुमक्खियों के छत्ते

- Install Android App -

रेलवे स्टेशन के पास ही पानी की टंकी में मधुमक्खियों के छत्ते लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार रेलवे प्रशासन से इसकी शिकायत की जा चुकी है। लेकिन रेलवे लगातार इसकी अनदेखी कर रहा है। रेलवे प्रशासन की तरफ से कोई भी कदम नहीं उठाया गया है, जिसके कारण हमेशा मधुमक्खियों के हमले का डर बना रहता है।

मधुमक्खी के हमले में 9वीं के छात्र की मौत, 5 घायल

वहीं शुक्रवार को आगर मालवा जिले में मधुमक्खियों के हमले में 9वीं के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य बच्चे घायल हो गए हैं। पूरा मामला सोयतकला स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल का है। यहां स्कूली बच्चे परीक्षा देने आए थे, तभी मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई।

बता दें मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में आए दिन मधुमक्खियों के हमले की खबरें सामने आती रहती हैं। 2 महीने पहले नीमत जिले में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कंचन बाई की मौत हो गई थी। कंचन बाई ने बहादुरी और ममता दिखाते हुए 20 बच्चों को बचाने के लिए खुद के प्राणों की आहुति दे दी थी।